Homeमध्यप्रदेशइंदौर के धोबी घाट पर मेले की अनुमति रद्द:ताजिए ठंडे करने की...

इंदौर के धोबी घाट पर मेले की अनुमति रद्द:ताजिए ठंडे करने की मिलेगी इजाजत, सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बाद एमआईसी का बड़ा फैसला

मेयर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की वर्चुअल बैठक में धोबी घाट पर प्रस्तावित मेले की अनुमति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। परिषद ने स्पष्ट किया कि स्थल पर केवल धार्मिक परंपरा के तहत ताजिए ठंडे करने की अनुमति रहेगी। मेयर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सामने आई थी कि ताजिए ठंडे करने के साथ मेले के आयोजन की भी अनुमति दी गई है। इसके बाद मामले की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की स्थिति पर चर्चा की गई। समीक्षा में सामने आया कि आयोजकों द्वारा अनुमति की कई शर्तों का पालन नहीं किया गया था। साथ ही मेले से संबंधित निर्धारित शुल्क भी नगर निगम में जमा नहीं कराया गया था। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मेयर इन काउंसिल ने मेले की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का फैसला लिया। परिषद ने दोहराया कि धोबी घाट पर केवल ताजिए ठंडे करने की धार्मिक परंपरा जारी रहेगी और किसी प्रकार के मेले के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here