मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में प्राइवेट बैंक के अकाउंटेंट ने ऑपरेशनल मैनेजर से रेप किया। आरोपी ने तुमसे प्यार करता हूं, तुमसे ही शादी करूंगा बोलकर मैनेजर को फंसाया था। इसके बाद बोला-तुम्हारी और मेरी जाति अलग है। मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। 28 वर्षीय ऑपरेशनल मैनेजर ने शिकायत में बताया कि 2025 में वह शाजापुर स्थित एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान बैंक के अकाउंटेंट शिवम से हुई। परिचय बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। आरोपी ने कहा था- तुम्हारे बिना नहीं रह सकता पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे प्यार का इजहार किया और शादी का वादा किया। उसने कहा कि वह उसके बिना नहीं रह सकता। इसी भरोसे में 25 अगस्त 2025 को उसने पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि शादी का आश्वासन देने के बाद आरोपी लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता था। विरोध करने पर वह मारपीट और गाली-गलौज करता था। वीकेंड में शाजापुर आता था आरोपी शिवम पीड़िता के मुताबिक, शिवम का ट्रांसफर दूसरे जिले में हो गया था। इसके बावजूद वह वीकेंड में शाजापुर आकर उससे मिलता था। युवती का आरोप है कि कई बार मना करने के बावजूद वह उसके घर पहुंच जाता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता ने बताया कि बाद में उसका ट्रांसफर हो गया। इसके बाद भी आरोपी फोन कॉल और मैसेज के जरिए उसे परेशान करता रहा। वह अश्लील बातें करता था और लगातार संपर्क में रहने का दबाव बनाता था। आरोपी के पिता ने शादी से इनकार किया मामले में पीड़िता ने आरोपी के पिता से शादी की बात की थी, लेकिन उन्होंने दोनों की जाति अलग होने का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के संबंधों में तनाव बढ़ गया। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी को शुरू से ही उसके अनुसूचित जाति से होने की जानकारी थी। बावजूद वह उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी की तलाश जारी कोतवाली थाना पुलिस ने शिवम के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक अपमान के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। FIR दर्ज होने के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। ………………………………………. भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना किया तो की हत्या भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में मिले युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
