उत्तराखंड में NEET की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घटना हल्द्वानी की है। मृतका की पहचान अंजलि जाटव के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। 19 वर्षीय अंजलि ने पीजी के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें लिखा है- ‘एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूंगी।’ मध्य प्रदेश से पहुंच चुके हैं। अब मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… 1. 30 मई 2026- डॉक्टर बनने का सपना लेकर हल्द्वानी आई अंजलि- मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी 19 वर्षीय अंजलि जाटव ने 30 मई को हल्द्वानी के मुखानी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में NEET की तैयारी के लिए एडमिशन लिया। अंजलि के भाई ने भी यहीं से कोचिंग कर नीट पास की थी और वर्तमान में वह AIIMS भोपाल से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। इसी सफलता को देखकर पिता ने अंजलि को भी 563 किमी दूर हल्द्वानी भेजा था। 2. पीजी में रह रही थी और डेमो क्लासेस ले रही थी- अंजलि खाटू श्याम मंदिर के पास कोचिंग से जुड़े एक PG में रह रही थी। वह फिलहाल डेमो क्लासेस ले रही थी और आगामी 29 जून से उसकी नियमित कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। 3. मंगलवार देर रात– फोन न उठने पर सहेली को आई सूचना- मंगलवार देर रात एक अज्ञात युवक ने अंजलि की सहेली को फोन कर बताया कि अंजलि उसका फोन नहीं उठा रही है। सहेली ने तुरंत इसकी जानकारी अन्य लोगों और पुलिस को दी। 4. खिड़की की जाली काटकर निकाला बाहर- जब लोग और पुलिस अंजलि के कमरे पर पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद था और वह दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में खिड़की की जाली काटकर उसे नीचे उतारा गया और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 5. डायरी से मिला सुराग- ‘एक को छोड़ दिया, दूसरे को नहीं छोड़ूगी’- मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस को एक डायरी मिली है। डायरी में लिखा है ‘एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूगी।’ 6. परिजनों के आने पर होगा पोस्टमॉर्टम, आखिरी कॉल करने वाले की तलाश- एसपी सिटी मनोज कात्याल के मुताबिक, पुलिस ने अंजलि का फोन कब्जे में ले लिया है। उसकी सोशल मीडिया एक्टिविटी और गूगल सर्च हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जिसने मंगलवार रात सहेली को फोन किया था। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने लगाया फंदा:देहरादून में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की चलाता था गाड़ी, सुसाइड नोट मिला देहरादून में पुणे में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी पर एक युवक को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगा है, जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
