मध्य प्रदेश के भोपाल में एक साइको ने सेक्स करने के बाद युवक को मार डाला। आरोपी को डर था कि पुलिस को बता देगा। पुलिस से बचने के लिए पत्थर से कुचल दिया। आरोपी HIV पॉजिटिव है। वह 50 से ज्यादा लोगों के संपर्क में था। लोगों को HIV पॉजिटिव करने का टारगेट बना लिया था। कटारा हिल्स पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सतलापुर निवासी रोहित (बदला हुआ नाम) के रूप में की गई है। डीदीप स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपी सुरेश (बदला हुआ नाम) भोपाल का रहने वाला है। HIV संक्रमित होने की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी से जुड़े लोगों की जानकारियां निकाल रही है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के अनुसार, वारदात 24 मई की है। रोहित नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान 11 मील बायपास स्थित इकोलॉजिकल पार्क के पास एक पुलिया के नजदीक उनकी मुलाकात आरोपी सुरेश से हुई थी। पहले खाना खिलाया, फिर सुनसान जगह पर ले गया पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले रोहित को अपने विश्वास में लिया। पहले उन्हें खाना खिलाया, फिर इकोलॉजिकल पार्क के पास पुलिया के नीचे स्थित सुनसान स्थान पर ले गया। सुरेश ने रोहित से समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश की। सुरेश ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान रोहित के विरोध से नाराज होकर आरोपी ने पहले धक्का देकर गिराया। इसके बाद सेक्स किया, फिर अपनी पहचान छिपाने और सबूते मिटाने के लिए पास में पड़े पत्थर से रोहित के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर को हत्या दिखाने की कोशिश की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बताया- वारदात के बाद आरोपी ने हादसा दिखाने की कोशिश की। रोहित की एक्टिवा को घटनास्थल से दूर सड़क किनारे कंटीले तारों के पास खड़ा कर दिया। उसकी चाबी दूर फेंक दी, ताकि मामला सड़क हादसे जैसा दिखाई दे। इसके बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में उसने मोबाइल दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। यही मोबाइल और उसकी लोकेशन पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। मेडिकल जांच में HIV संक्रमित निकला आरोपी थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में उसके एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गए हैं। वह कई साल से पुरुषों के साथ संबंध बनाता रहा है। आरोपी न्यू मार्केट और वीआईपी रोड इलाके में काफी देर तक घूमता रहा था। वहां कोई नहीं मिलता था तो वह मिसरोद स्थित अपने घर लौट जाता था। इस तरह अलग-अलग लोगों से संबंध बनाने की लत लग चुकी थी। आरोपी हर किसी को संक्रमित करना चाहता था। आरोपी के HIV संक्रमित पाए जाने के बाद अब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड पर है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि जेल से छूटने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में आया था। जरूरत पड़ने पर उनकी काउंसलिंग और स्वास्थ्य जांच कराई जा सके। पहले भी जेल जा चुका है आरोपी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुरेश पहले भी एक युवक के साथ गलत काम करने के मामले में जेल जा चुका है। वह करीब तीन महीने जेल में रहा था। 2023 में इसी तरह के मामले में वह करीब आठ महीने जेल में रह चुका है। आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल कटारा हिल्स थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अलग-अलग धाराओ में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। ……………………………………… यह खबर भी पढ़ें… युवक ने सेक्स करने से मना किया तो की हत्या:भोपाल में आरोपी युवक बोला- खाना खिलाया था मैंने, वो मांग पूरी नहीं कर रहा था भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में मिले युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
