भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं, जिसके बाद कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। यही वजह है कि ‘भास्कर समाधान’ आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु बनकर उभर रहा है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 33 के पार्षद आर.के. सिंह बघेल बने आज के “पब्लिक स्टार” वार्ड 33 के निवासी विकास मिश्रा ने चोक नाली और जमा कचरे की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि भीमनगर में यह स्थिति बीते कई दिनों से बनी हुई है। समस्या पोस्ट होते ही वार्ड के पार्षद और आज के “पब्लिक स्टार” आर.के. सिंह बघेल ने मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल संबंधित अमले को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए, जिसके बाद सफाई हुई और रहवासियों की समस्या का समाधान हुआ। समाधान: चोक नाली और जमा कचरा हुआ साफ
एप से लोगों को मिल रहा समाधान वार्ड 33: जलजमाव से मिली राहत वार्ड 33 के निवासी शिव कुमार ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि खुली नाली के कारण यहां काफी गंदगी होती है। बारिश होने पर नाली चोक होने से जलभराव की समस्या बनती है। समस्या पोस्ट होने के बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया। चोक नाली को साफ कराया गया। साथ ही रहवासियों से कूड़ा न फैलाने की अपील की गई, जिससे नाली में कचरा जमा न हो। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार वार्ड 4: नाला सफाई में तोड़ दी पुलिया, रहवासी परेशान वार्ड 4 के निवासी जगदीश खानचंदानी ने “भास्कर समाधान” पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि बैरागढ़ स्थित प्रेमचंदानी मार्ग की जी-5 गली के रहवासी पिछले 15 दिनों से परेशान हैं। इसकी वजह यह है कि नगर निगम ने नाले की सफाई के दौरान आने-जाने वाली पुलिया तोड़ दी, जिसे अब तक नहीं बनाया गया है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। वार्ड 36: सार्वजनिक शौचालय बना कूड़ाघर वार्ड 36 के निवासी जैद मोहम्मद अंसारी ने सार्वजनिक शौचालय से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि पावर हाउस रोड पर मौजूद शौचालय के बुरे हाल हैं। यह इतना गंदा है कि लोगों ने इसे कूड़ाघर मान लिया है। इसे साफ कराया जाना चाहिए, जिससे इस सुविधा का इस्तेमाल हो सके। वार्ड 68: पार्क में फैली गंदगी, बच्चों का खेलना हुआ मुश्किल वार्ड 68 के निवासी हेमराज अहिरवार ने पार्क से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि अयोध्या नगर फेस-4, पार्ट-1 में पूजा कॉन्वेंट स्कूल के पीछे चिल्ड्रन पार्क है। यहां कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। तीनों गेट टूटे पड़े हैं। चारों ओर गंदगी फैली रहती है। झाड़-झंखाड़ उगे हुए हैं। यदि पार्क की सफाई हो जाए, तो बच्चों को खेलने के लिए एक उचित स्थान मिल सके। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
