Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, 60% झुलसा:पेट्रोल देने से इनकार...

ग्वालियर में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, 60% झुलसा:पेट्रोल देने से इनकार पर बदमाश का हमला; आरोपियों को पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर में युवक को पेट्रोल डालकर जलाने के आरोपी दुल्लपुर निवासी बदमाश डोली गुर्जर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को के थाटीपुर पुलिस आरोपियों को सीन रिक्रिएशन करने के लिए घटना तक पैदल लेकर पहुंची। दरअसल, मंगलवार रात बदमाशों ने पेट्रोल देने से इनकार करने पर नाराज बदमाश ने 26 वर्षीय युवक आकाश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बेटे को बचाने पहुंचे उसके 60 वर्षीय पिता रामचंद्र सेंगर भी आग की चपेट में आ गए और उनके पैर झुलस गए। आकाश थाटीपुर चौराहे स्थित ऑटो स्टैंड पर वाहनों को खड़ा कराने का काम करता है। गंभीर रूप से घायल युवक को जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आग की लपटों में घिरा था बेटा आग की लपटों में घिरे बेटे को बचाने के लिए उसके पिता रामचंद्र सेंगर दौड़कर पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनके पैर भी झुलस गए। रामचंद्र सेंगर पास ही स्थित एक टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। आकाश की स्थिति गंभीर डॉक्टरों के अनुसार आकाश करीब 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डोली गुर्जर अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा- साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई थाटीपुर थाना सर्किल के सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि थाटीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11:45 बजे थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंप के पास चौकीदारी का काम करने वाला आकाश सेंगर रात में पेट्रोल बेचने का कार्य करता है। जानकारी के अनुसार, तीन युवक बुलेट बाइक से आकाश सेंगर के पास पहुंचे और उससे पेट्रोल मांगा। इस दौरान पेट्रोल के दाम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। सीएसपी के अनुसार, तीनों आरोपियों में से एक की पहचान डोली गुर्जर के रूप में हुई है। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने आकाश सेंगर पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। इससे आकाश सेंगर करीब 30 से 35 प्रतिशत तक झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका बर्न यूनिट में इलाज चल रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में संदिग्ध हालात में जिंदा जला युवक ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदीपार टाल इलाके में मंगलवार रात एक हादसा हो गया। यहां रहने वाला एक 43 वर्षीय युवक अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग जिंदा जल गया। घटना के समय युवक कमरे में अकेला था और भारी नशे में था। हालांकि, स्थानीय लोगों में कमरे के भीतर रखा छोटा एलपीजी (LPG) सिलेंडर फटने की चर्चा थी, जिसे थाटीपुर थाना पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here