उज्जैन के हम्मालवाड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह 50 साल पुराना दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में मोहर्रम देखने नानी के घर आए 12 वर्षीय असरान की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी खुर्शीद बी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा हम्मालवाड़ी क्षेत्र में हुआ। मकान के पास निर्माणाधीन भवन के लिए गड्ढे खोदे गए थे। आशंका है कि इसी वजह से मकान का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से असरान और उसकी नानी खुर्शीद बी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने असरान को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुर्शीद बी का इलाज जारी है। खबर अपडेट की जा रही है…
