Homeमध्यप्रदेशऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर सेंट्रल GST की दबिश:300 करोड़ की जीएसटी चोरी...

ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर सेंट्रल GST की दबिश:300 करोड़ की जीएसटी चोरी का अनुमान, एक करोड़ जमा कराए

सतना में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी तीन फर्मों पर सेंट्रल जीएसटी जबलपुर की एंटी एवीजन ब्यूरो (एईबी) टीम ने शनिवार देर रात दबिश दी है। इस कार्रवाई में लगभग 300 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का अनुमान लगाया गया है। टीम ने फर्म संचालकों से प्राथमिक तौर पर एक करोड़ रुपए जमा भी कराए। यह कार्रवाई शहर के पुष्करणी पार्क के पास स्थित कॉलोनी में संचालित फर्म गायजेक प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी दो अन्य फर्मों पर की गई। जीएसटी अधिनियम की धारा 67 के तहत कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को जब्त किया गया है। जांच के बाद टीम सभी दस्तावेजों को अपने साथ जबलपुर ले गई। स्थानीय कार्यालय को भनक तक नहीं लगी
यह कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि सेंट्रल जीएसटी के स्थानीय कार्यालय को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबलपुर सेंट्रल जीएसटी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी इस टीम में शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, गायजेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। इसी पते पर खेलब्रो प्राइवेट लिमिटेड और स्किलब्रो प्राइवेट लिमिटेड नामक दो अन्य फर्मों की भी जांच की गई है। इन तीनों फर्मों के निदेशक एक ही हैं और ये सभी एक ही पते से संचालित हो रही थीं। ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में 300 करोड़ रुपए के कर अपवंचन का अनुमान है। जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here