Homeमध्यप्रदेशNEET परीक्षा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी:भोपाल में 32 केंद्रों पर होंगे...

NEET परीक्षा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी:भोपाल में 32 केंद्रों पर होंगे एग्जाम, कई रूट रहेंगे डाइवर्ट

NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। भोपाल में परीक्षा के लिए कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं। मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने परीक्षार्थियों को समय से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। आनंद नगर परीक्षा केंद्र जाने वाले विद्यार्थी प्रभात चौराहा-पिपलानी मार्ग पर मेट्रो निर्माण के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा, भेल, महात्मा गांधी चौराहा और पिपलानी पेट्रोल पंप होकर पहुंचें। वहीं शासकीय गीतांजली कन्या पीजी कॉलेज, गौतम नगर जाने वाले परीक्षार्थी नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर और जेपी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा मार्ग का उपयोग करें।ट्रैफिक पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही केंद्रों के आसपास वाहन पार्क नहीं करने की अपील की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपना परीक्षा केंद्र पहले से चिन्हित कर परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की अपील की है। किसी भी यातायात संबंधी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049104825, 7049104640 और व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here