इंदौर की अनिका शर्मा के लिए अब तक 8 करोड़ 23 लाख रुपए इकट्ठा हो गए हैं। अब माता-पिता को इंजतार है कि जिन्होंने राशि देने का वादा किया था वह भी जल्द राशि उपलब्ध करा दें तो उनकी बेटी का इलाज जल्द शुरू हो सकेगा। इंदौर की अनिका शर्मा SMA-type 2 बीमारी से पीड़ित है। इसके इलाज के लिए 9 करोड़ रुपए इंजेक्शन लगेगा, जो अमेरिका से आना है। पिछले कई महीनों से अनिका की मां सरिता और पिता प्रवीण ने कई लोगों के साथ मिलकर क्राउड फंडिंग की और इस क्राउड फंडिंग से करोड़ों रुपए भी बेटी के इलाज के लिए जमा कर लिए। हालांकि बेटी के इलाज के लिए दो क्राइटेरिया थे, एक उम्र का दूसरा वजन का। उम्र का क्राइटेरिया तो निकल गया, लेकिन वजन के क्राइटेरिया को माता-पिता ने बड़ी जद्दोजहद करके कंट्रोल कर रखा है, इसके लिए अनिका को लिक्विड डाइट पर भी रखा गया, ताकि उसका वजन ना बढ़े। इंदौर के साथ ही शहर के आसपास के क्षेत्रों में भी परिवार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर क्राउड फंडिंग की थी। वहीं कई लोगों ने इलाज के लिए राशि देने की भी घोषणा की थी। अब माता-पिता को ये सहायता राशि मिलने का इंतजार है। कई सेलिब्रिटी कर चुके हैं अपील अनिका शर्मा के लिए फंडिंग के लिए कई सेलिब्रिटी भी अपील कर चुके हैं। वीडियों के माध्यम से की गई उनकी इस अपील का काफी असर भी देखने को मिला। अनिका के लिए सोनू सूद, रजा मुराद, बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह सहित कई सेलिब्रिटी वीडियो के माध्यम से फंडिंग के लिए अपील भी कर चुक है, वहीं कई सेलिब्रिटी से अनिका मिल भी चुकी हैं। मिली 1 करोड़ 20 लाख की मदद अनिका की मां सरिता शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं “SMA Man of India” प्रतीक क्वात्रा ने ट्रू होप फाउंडेशन के साथ मिलकर अनिका शर्मा के लिए 1.20 करोड़ की सहायता की है। राशि का चेक भी उन्होंने सौंप दिया है। माता-पिता ने अपील की है कि जिन लोगों ने अनिका का मदद का आश्वासन दिया था अगर वे भी राशि उपलब्ध करा दे तो उनके बेटी का इलाज जल्द से जल्द हो सकेगा।
