राजगढ़ जिले में खिलचीपुर के थावरिया बाजार में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 16 जून की शाम करीब 4:00 बजे की है। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ सतनखेड़ी निवासी दिनेश सेन (25) की खिलौने की दुकान पर गई थी। खिलौने लेकर दोनों बच्चियां अपने घर लौट आईं, लेकिन कुछ देर बाद पीड़िता अकेले ही खिलौना वापस करने दोबारा दुकान पर गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकान संचालक दिनेश सेन ने मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया। प्रायवेट पार्ट में दर्द हुआ तो पता चला मामले का खुलासा तब हुआ जब रात के समय बच्ची के प्रायवेट पार्ट में दर्द हुआ। रोती हुई बच्ची से जब परिवारजनों ने पूछताछ की तो उसने दुकानदार दिनेश द्वारा की गई इस हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने दर्ज किया केस घटना से आक्रोशित परिजन 17 जून 2026 की सुबह करीब 11:00 बजे बच्ची को लेकर थाना खिलचीपुर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी दिनेश सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 351(3), 127(2) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 की धारा 5m व 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
