Homeमध्यप्रदेशNSUI के 22 जिलाध्यक्षों को नोटिस:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के...

NSUI के 22 जिलाध्यक्षों को नोटिस:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विरोध में नहीं किया प्रदर्शन, बीजेपी बोली; जीतू की कोई नहीं सुन रहा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन न करना NSUI के 22 जिला अध्यक्षों को भारी पड़ गया है। संगठन के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीजेपी ने कसा तंज- जीतू पटवारी की कोई नहीं सुन रहा इस अंदरूनी कलह और नोटिस के वायरल होते ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट के जरिए तंज कसा है। आशीष अग्रवाल ने लिखा- कमलनाथ के बाद अब जीतू पटवारी की अध्यक्षता भी केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है। खुद पीसीसी चीफ निर्देश दे रहे हैं और उनके अपने छात्र संगठन के 22 जिलों के अध्यक्ष बात सुनना तो दूर, पुतला तक फूंकने नहीं निकले। यह साफ दिखाता है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में ‘नेतृत्व विहीनता’ और ‘अंतर्कलह’ किस चरम पर है। जब कार्यकर्ता ही अपने अध्यक्ष को गंभीरता से नहीं ले रहे, तो जनता से क्या उम्मीद की जाए? गुटबाजी में बिखरी कांग्रेस को अब नोटिस-नोटिस का खेल ही मुबारक। पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करना था मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, NSUI को 16 जून 2026 को जिला स्तर पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करना था। आधिकारिक पत्र के अनुसार, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद प्रदेश के 22 जिलों में इस निर्देश का पालन नहीं किया गया और कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए NSUI के कार्यालय सचिव घनश्याम हारोड़े ने प्रदेशाध्यक्ष के आदेशानुसार एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पत्र में यह लिखा गया… आपके द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, जिससे आपकी संगठन के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता प्रतीत होती है। इस पर प्रदेशाध्यक्ष जी ने घोर आपत्ति दर्ज की है। संगठन ने इन सभी 22 जिला अध्यक्षों को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर प्रदेश कार्यालय में अपना अनिवार्य स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इन 22 जिला अध्यक्षों को मिला नोटिस मुरैना से हर्ष कंषाना, दतिया से ऋषभ राजा गुर्जर, सागर से अक्षत कोठारी, टीकमगढ़ से अंकित कश्यप, निवाड़ी से धीरेंद्र बुंदेला, दमोह से शुभम तिवारी, सीधी से सौरभ सिंह, कटनी से शुभम मिश्रा, नरसिंहपुर से ईशान राय, डिंडौरी से शुभम मरावी, मंडला से सौरभ साहू, सिवनी से धनंजय सिंह, बैतूल से जैद खान, देवास से श्रीकांत चौहान, उज्जैन से हिमांशु शर्मा, शाजापुर से मनीष पंवार, नीमच से महेश यादव, इंदौर से रजत पटेल, खरगोन से अक्षय रघुवंशी, बड़वानी से शक्ति मालवीय और अलीराजपुर से दीपक चौहान शामिल हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here