Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ में कुआं धंसा, कांग्रेस नेता की मां-पत्नी दबीं:एक महिला को निकाला...

राजगढ़ में कुआं धंसा, कांग्रेस नेता की मां-पत्नी दबीं:एक महिला को निकाला गया, दूसरी तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू; 4 JCB से खुदाई

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र के बामन गांव में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे को निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया। हादसे में कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य की मां और पत्नी मिट्टी में दब गईं। रेस्क्यू टीम ने एक महिला को मलबे से बाहर निकाला है, जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है। मिट्टी हटाने के लिए 4 JCB मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त सास रूपा (60) और बहू पिंकी (30) वहीं थीं और कुएं में समा गईं। ऊपर से मिट्टी गिरने से कुआं लगभग पूरी तरह भर गया। रूपा जनपद सदस्य की मां और पिंकी उनकी पत्नी हैं। 50 अधिक लोगों की टीम रेस्क्यू कर रही है। कुएं के चारों ओर की जमीन गीली की गई थी कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य मुकेश कोट (डांगी) अपने खेत में पुराने कुएं का पुनर्निर्माण करा रहे थे। खुदाई के बाद कुएं की बाउंड्री आरसीसी से बनाई गई थी। मंगलवार को निर्माण कार्य पूरा हो गया था। आरसीसी को मजबूत करने के लिए कुएं के चारों ओर की जमीन गीली की गई थी। बाउंड्री में लोहे की सेंट्रिंग लगी थी। कुएं को देखने पहुंचीं मां और पत्नी बुधवार को मुकेश कोट की मां रूपा बाई और पत्नी पिंकी बाई खेत में निर्माणाधीन कुएं को देखने पहुंचीं। कुएं के पास आरसीसी कार्य की बची गिट्टी रखी थी। गिट्टी बिखरी देखकर रूपा बाई उसे व्यवस्थित करने लगीं। उन्हें देखकर पिंकी बाई भी मदद के लिए आगे आईं। इसी दौरान कुएं के आसपास की मिट्टी अचानक धंस गई। दोनों महिलाएं संभल नहीं सकीं और धंसती मिट्टी के साथ करीब 25 फीट गहरे कुएं में जा गिरीं। कुछ ही पलों में कुआं और आसपास का हिस्सा मिट्टी से भर गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… कुआं धंसने से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग पर जाएं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here