Homeदेशराम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए SIT पहुंची:अयोध्या में ट्रस्ट...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए SIT पहुंची:अयोध्या में ट्रस्ट के संदिग्ध 8-10 कर्मियों को एक कमरे में बिठाया, 6 घंटे पूछताछ की

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) सोमवार दोपहर 3 बजे अयोध्या पहुंची। टीम सीधे राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय गई और वहां जांच शुरू की। भास्कर सूत्रों के मुताबिक, टीम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से जानकारी ली। चोरी के मामले में जिन कर्मचारियों पर शक है, उन्हें ट्रस्ट के एक कमरे में बैठाया गया था। ऐसे करीब 8 से 10 कर्मचारी थे। इन लोगों से करीब 6 घंटे पूछताछ की। टीम रात 9 बजे रवाना हो गई। आगे टीम उन IPS अधिकारी से भी जानकारी लेगी, जो दिल्ली से गुप्त जांच के लिए आए हैं। टीम में लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी किरन एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नीलरतन शामिल हैं। अयोध्या पहुंचने से पहले एसआईटी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इधर, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा- अब मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच और सुधार दोनों पर काम किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं का भरोसा बना रहे। अब तक 2 करोड़ की बरामदगी, 5 आरोपी हिरासत में
चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं। लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं। सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here