Homeदेशयूपी में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत:21 शहरों में तूफान का...

यूपी में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत:21 शहरों में तूफान का अलर्ट; दिल्ली का तापमान 1.4°C कमा; बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने रविवार को 21 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 21 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। उन्नाव और गाजीपुर में बिजली गिरने से एक-एक किसान की जान गई। वहीं कासगंज में आंधी के दौरान मकान का लिंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। दिल्ली का तापमान 1.4 डिग्री कम हुआ है। रविवार को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज दोपहर और शाम को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के पूर्वी जिलों में पिछले 24 घंटे से आंधी-बारिश जारी है। अगले 4 दिनों तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर में बारिश का अनुमान है। रविवार को सबसे ज्यादा फलौदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा 23 मिमी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 15 जून से धूल भरी आंधियों और आंधी-बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। बिहार के 12 जिलों में आज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा बिजली भी गिर सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 19 जून तक इन राज्यों में बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 14 से 19 जून तक बारिश की संभावना। हिमाचल प्रदेश में 14 से 19 जून के बीच बारिश का दौर। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जून तक रुक-रुक कर बारिश। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 जून और 18-19 जून को बारिश के आसार। पश्चिमी राजस्थान में 14 से 17 जून और 19 जून को बारिश की संभावना। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 14 जून को तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 15 जून तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जून को आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here