Homeमध्यप्रदेशMP में ट्रेन से कटे 4-यात्रियों में बीकानेर की महिला:मोबाइल ब्लास्ट से...

MP में ट्रेन से कटे 4-यात्रियों में बीकानेर की महिला:मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह से नीचे उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रेन हादसे में बीकानेर की एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। बीकानेर में महाजन के गेसाेरा गांव की महिला की पहचान बिरमा देवी (60) पत्नी गिरधारी गिरी गोस्वामी के रूप में हुई। रेलवे प्रबंधन के अनुसार, हादसा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार शाम करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच चेन पुलिंग के कारण बीच सेक्शन में रुक गई थी। चेन पुलिंग करने पर अफवाह से उतरकर भागे यात्री रेलवे के अनुसार, कोच में अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की गई थी, जिसके कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में मोबाइल ब्लास्ट जैसी अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। ट्रैक पर उतरे और दूसरी ट्रेन की चपेट में आए खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्री पास की अप लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से तेज रफ्तार में गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद 4 यात्री उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में बीकानेर की बिरमा देवी, उत्तर प्रदेश के आगरा की शकुंतला सिंह (60) पत्नी भूरा सिंह, आफरीन (35) पत्नी नदीम और असद (4) पुत्र नदीम खान की मौत हुई है। आफरीन और असद मां-बेटे थे। मोबाइल ब्लास्ट की सूचना के बाद घबराए यात्री बागेश्वर धाम से लौट रही यात्री पूजा के अनुसार, कोच में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। चेन पुलिंग के बाद ट्रेन रुकते ही यात्री घबराकर नीचे उतर गए और ट्रैक की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अब तक मोबाइल फटने या आग लगने की किसी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है। पुलिस को ग्रामीण से मिली सूचना मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया- हमारी टीम सराय छोला और सिविल लाइन क्षेत्र में रेत भंडारण पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक ग्रामीण (चरवाहे) से सूचना मिली कि ट्रेन रुकी हुई है और कोई घटना हुई है। सूचना मिलते ही दोनों पुलिस टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। यह घटना धौलपुर और मुरैना सीमा क्षेत्र में हुई है। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना अनुमति ट्रेन से नीचे न उतरें और रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें। अधिकारियों के अनुसार अफवाह और घबराहट में लिया गया गलत निर्णय गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here