HomeदेशAN-32 क्रैश के शहीद प्रशांत को देहरादून में अंतिम विदाई:बेटे को तिरंगे...

AN-32 क्रैश के शहीद प्रशांत को देहरादून में अंतिम विदाई:बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुई मां; थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे में शहीद हुए देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर किशन बहादुर थापा मार्ग स्थित श्मशान घाट पहुंच गया है। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग और वायुसेना के अधिकारी मौजूद हैं। इससे पहले सेलाकुई स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। तिरंगे में लिपटे इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर देखते ही मां बेसुध हो गईं। घर से श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा के दौरान ‘प्रशांत सिंह अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे। प्रशांत सिंह महज 32 साल के थे। करीब डेढ़ साल पहले 23 नवंबर 2024 को उनकी शादी हुई थी। शनिवार सुबह जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान हुए AN-32 विमान हादसे में प्रशांत समेत पांच वायुसेना के जवान शहीद हो गए थे। तस्वीरें देखिए- लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, दो हिस्सों में टूटा विमान भारतीय वायुसेना के अनुसार AN-32 विमान शनिवार सुबह नियमित उड़ान पर था। विमान में 6 जवान सवार थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन परिसर के भीतर हुआ। दरअसल, टचडाउन के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया और इसके बाद वह रनवे के टैक्सीवे की ओर बढ़ा और दो हिस्सों में टूट गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने को-पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन 5 अन्य जवानों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल को-पायलट का इलाज जोरहाट के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह (देहरादून), फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार (बिहार), सार्जेंट जितेंद्र शर्मा (अलीगढ़), अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत (राजस्थान) और अग्निवीर वायु दानिश आलम (बिहार) शहीद हो गए। एक को-पायलट घायल है, जिसका इलाज जारी है। प्रशांत की अंतिम विदाई से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here