Homeमध्यप्रदेशजीवन निर्वाह भत्ता नहीं मिलने पर उपयंत्री ने भीख मांगी:कटोरा लेकर सड़क...

जीवन निर्वाह भत्ता नहीं मिलने पर उपयंत्री ने भीख मांगी:कटोरा लेकर सड़क पर पहुंचे; अधिकारी बोले- हाथी के दांत खाने और दिखाने के अलग-अलग

रीवा में नगर परिषद मऊगंज के निलंबित उपयंत्री राजेश सिंह ने शुक्रवार को जीवन निर्वाह भत्ता नहीं मिलने के विरोध में कटोरा लेकर भीख मांगी। उन्होंने संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में सिरमौर चौराहे पर राहगीरों से भीख मांगकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। 10 माह से भत्ता नहीं मिलने का आरोप
राजेश सिंह का कहना है कि उन्हें 28 मार्च 2025 को निलंबित किया गया था। नियमानुसार मिलने वाला जीवन निर्वाह भत्ता पिछले 10 माह से जारी नहीं हुआ है। इसके कारण परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निलंबन को बताया गलत कार्रवाई
उपयंत्री पर मऊगंज में पाइप लाइन के ऊपर नाली निर्माण कराए जाने में लापरवाही का आरोप लगने के बाद विभागीय कार्रवाई हुई थी। राजेश सिंह का दावा है कि संबंधित निर्माण कार्य हनुमना नगर परिषद के उपयंत्री द्वारा कराया गया था, लेकिन गलत जानकारी के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं राजेश सिंह के मुताबिक, उन्होंने जीवन निर्वाह भत्ता जारी कराने के लिए कई आवेदन दिए और तीन बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और शिकायतों को बिना संपर्क किए बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने उठाए सवाल विभाग के कुछ कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर दावा किया कि उपयंत्री की आर्थिक स्थिति इतनी खराब नहीं है कि उन्हें भीख मांगने की जरूरत पड़े। कर्मचारियों के अनुसार यह प्रदर्शन सहानुभूति हासिल करने और बहाली की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो सकता है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। विभाग ने शासन को भेजा प्रतिवेदन संयुक्त संचालक हिमांशु भट्ट ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। भोपाल स्तर पर चर्चा के बाद प्रतिवेदन तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। शासन से निर्णय मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here