Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड और आतिशबाजी पर रोक:50 हजार लगेगा...

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड और आतिशबाजी पर रोक:50 हजार लगेगा जुर्माना, वक्फ बोर्ड बोला- शरीयत के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाए

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड-बाजा और आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर 50 हजार तक का जुर्माना लगेगा। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने ये निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने प्रदेश की सभी ताजिया कमेटियों, दरगाह कमेटियों, उर्स कमेटियों, मुतवल्लियान और इंतेजामिया कमेटियों से कहा है कि, सभी धार्मिक कार्यक्रम केवल कुरान, हदीस और शरीयत के मुताबिक ही आयोजित किए जाए। बोर्ड ने आगे कहा कि मोहर्रम, उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों में DJ, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना, आतिशबाजी और अन्य गैर-शरीयत गतिविधियों की किसी भी स्थिति में अनुमति नहीं होगी। धार्मिक आयोजनों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना सभी संबंधित समितियों की जिम्मेदारी है। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि किसी जुलूस, उर्स या धार्मिक कार्यक्रम में बैन गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित समिति और उसके जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित समिति की मान्यता भी खत्म की जा सकती है। उल्लंघन पर लगेगा 50 हजार जुर्माना वक्फ बोर्ड ने यह भी कहा है कि, नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित समिति और इंतेजामिया पर 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बोर्ड ने सभी आयोजकों से अपील की है कि वे कार्यक्रमों को पूरे अदब, एहतराम और अनुशासन के साथ संपन्न कराएं और किसी भी विवाद या अनुचित गतिविधि से बचें। जुमे की नमाज से पहले सुनाया जाए निर्देश वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के मुस्लिम समाज से हजरत इमाम हुसैन और शहीद-ए-कर्बला की कुर्बानियों की याद में मोहर्रम को सादगी, इबादत, सब्र और अखलाक के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही सभी मस्जिदों के इमाम साहबान, मुतवल्लियान और इंतेजामिया कमेटियों को निर्देश दिया गया है कि इस ऐलान को जुमे की नमाज से पहले पढ़कर सुनाया जाए और मस्जिदों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया जाए। ……………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में बकरीद पर सख्ती, शिफ्ट में नमाज होगी: खुले में कुर्बानी-DJ पर रोक, पंजाब-ओडिशा से 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी छत्तीसगढ़ में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने के लिए वक्फ बोर्ड ने राज्यभर में सख्त गाइडलाइन जारी की है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here