Homeमध्यप्रदेशफाइनेंस कंपनी ऑफिस में खुद को लगाई आग, VIDEO:सागर में जब्त कार...

फाइनेंस कंपनी ऑफिस में खुद को लगाई आग, VIDEO:सागर में जब्त कार वापस लेने पहुंचा था युवक; बचाने में मैनेजर भी झुलसा

मध्यप्रदेश के सागर में मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग बुझाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक कार जब्त किए जाने से नाराज था। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस के मुताबिक, जैसीनगर निवासी नीलेश कुमार जैन ने महिंद्रा फाइनेंस से कार फाइनेंस कराई थी। दो किस्तें बकाया होने के कारण कंपनी ने दमोह से वाहन जब्त कर लिया था। शुक्रवार को नीलेश कार वापस लेने के लिए फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे थे। देखिए तस्वीरें कार को लेकर कंपनी कर्मचारियों से हुई बहस कार को लेकर उनकी कंपनी कर्मचारियों से बहस हो गई। इसी दौरान उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अचानक हुई घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और अधिकारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान ब्रांच मैनेजर भी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे नीलेश को पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप- 10 दिन से परेशान कर रही थी कंपनी
घायल युवक के रिश्तेदार नीरज कुमार जैन ने आरोप लगाया कि कार की केवल दो किस्तें बाकी थीं, इसके बावजूद कंपनी ने वाहन जब्त कर लिया था। उनका कहना है कि पिछले 10 दिनों से कंपनी की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। घर पर लोगों को भी भेजा गया था। परिजनों का दावा है कि गुरुवार को बकाया राशि भी जमा करा दी गई थी, इसके बाद शुक्रवार को नीलेश कार्यालय पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद यह घटना हो गई। पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि फाइनेंस कंपनी कार्यालय में एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाई है। प्राथमिक जांच में वाहन फाइनेंस को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले में जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here