Homeमध्यप्रदेशफाइनेंस कंपनी कार्यालय में युवक ने खुद को लगाई आग:बचाने में ब्रांच...

फाइनेंस कंपनी कार्यालय में युवक ने खुद को लगाई आग:बचाने में ब्रांच मैनेजर झुलसा, किस्त जमा नहीं करने पर कंपनी ने जब्त की थी कार, वापस लेने पहुंचा था

सागर के मकरोनिया इलाके में स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग देख कार्यालय में हड़कंप मच गया। ब्रांच मैनेजर आग बुझाने पहुंचे। जिसमें वे भी झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग में झुलसे युवक और मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया है। मकरोनिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जैसीनगर निवासी नीलेश कुमार जैन ने महिंद्रा फाइनेंस कंपनी से कार फाइनेंस कराई थी। वाहन की दो किस्तें बकाया होने के चलते कंपनी ने दमोह से वाहन जब्त किया था। शुक्रवार को नीलेश वाहन वापस लेने के लिए कंपनी के ऑफिस पहुंचा था। इस दौरान उसकी कंपनी स्टाफ से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अचानक हुई घटना से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फाइनेंस कंपनी के लोग परेशान कर रहे थे आग में झुलसे युवक के परिजन नीरज कुमार जैन ने बताया कि महिंद्रा फाइनेंस से कार फाइनेंस कराई थी। दो किस्त शेष थी। जिसको लेकर कंपनी ने दमोह से गाड़ी जब्त कर ली। 10 दिन से परेशान कर रहे थे। घर गुंडे भी भेजे थे। गुरुवार को शेष किस्त भी भरवा ली थी‌। आज जीजा नीलेश कंपनी के कार्यालय गए थे। जहां बहस हुई और उन्होंने आग लगा ली। मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि फाइनेंस कंपनी कार्यालय में एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर स्वयं को आग लगाई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। गाड़ी फाइनेंस को लेकर विवाद सामने आ रहा है। मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here