Homeमध्यप्रदेशबहू ने 85 साल के ससुर को हाथ पकड़कर घसीटा:वीडियो सामने आने...

बहू ने 85 साल के ससुर को हाथ पकड़कर घसीटा:वीडियो सामने आने के बाद आरोपी मां-बेटी ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

मैहर जिले के नादन गांव से झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बहू अपने 85 वर्षीय बुजुर्ग ससुर को बेरहमी से घसीटते हुए दिख रही है। इस घटना के बाद पैदा हुए पारिवारिक तनाव के बीच आरोपी महिला और उसकी बेटी ने कीटनाशक खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद की वजह- जमीन और बुजुर्ग की देखभाल पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग छोटे लाल गौतम (85) के परिवार में जमीन और उनकी देख-रेख को लेकर लंबे समय से कलह चल रही थी। छोटे लाल के तीन बेटे (संत कुमार, सनत कुमार और अजय कुमार) हैं। छोटे लाल ने अपनी करीब ढाई एकड़ जमीन तीनों बेटों में बराबर-बराबर बांट दी थी। जमीन बंटवारे के बाद गांव की पंचायत ने तय किया था कि तीनों बेटे बारी-बारी से अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल और भोजन का जिम्मा उठाएंगे। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। देखिए बुजुर्ग को घसीटने की तस्वीरें दो चरणों में सामने आई घटना यह पूरी घटना दो चरणों में सामने आई है। दरअसल, 10 जून को जमीन विवाद को लेकर जेठानी सुमन गौतम और देवरानी नीलम गौतम के बीच बहस हुई। इसी दौरान सुमन गौतम ने अपने ससुर छोटे लाल का हाथ पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीटा, जिसका वीडियो आज (शुक्रवार) सामने आया। 12 जून यानी आज सुबह करीब 8 बजे इसी बात को लेकर परिवार में फिर से झगड़ा शुरू हो गया, जिसकी सूचना नादन थाना पुलिस को दी गई। देवरानी से बहस के बाद मां-बेटी ने जहर खाया परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह हुए विवाद के दौरान देवरानी नीलम गौतम ने अपनी जेठानी की बेटी नैना को अपशब्द कहे। अपमान और तनाव के चलते नैना ने खेत में छिड़कने वाली कीटनाशक खा लिया। नैना को रोकने के लिए उसके पिता संत कुमार ने हाथ से दवा छीनने का प्रयास किया, जिससे कुछ मात्रा उनके मुंह में भी चली गई। इसके बाद जेठानी सुमन गौतम (वीडियो में दिख रही महिला) ने भी उसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में भर्ती; पुलिस कर रही है जांच घटना की जानकारी मिलते ही नादन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर मां (सुमन) और बेटी (नैना) को तुरंत इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पिता संत कुमार की हालत सामान्य बताई जा रही है। नादन थाना प्रभारी पंचराज सिंह के अनुसार, डॉक्टरों की शुरुआती जांच में अभी तक जहर के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो की सत्यता, परिजनों के बयान और घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ होगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here