Homeमध्यप्रदेशट्रक ने ऑटो को उड़ाया, तीन दोस्तों की मौत:मौसी के घर से...

ट्रक ने ऑटो को उड़ाया, तीन दोस्तों की मौत:मौसी के घर से लौट रहे थे तीनों, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

रीवा में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपनी मौसी के घर घूमने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। घटना के बाद की तस्वीरें बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रक की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक युवकों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ट्रक जब्त कर थाने में खड़ा किया हादसे का शिकार हुए तीनों युवक एक ही ऑटो में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। मृतकों की पहचान हरिशंकर चतुर्वेदी निवासी बहुरी बांध, आशीष उपाध्याय निवासी बहुरी बांध और शैलेंद्र तिवारी निवासी डिहया भटलो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरिशंकर अपने दो दोस्तों को लेकर मौसी के घर गया था, वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रीवा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को जब्त कर थाने में रखवा लिया है। बहुरी बांध और डिहया भटलो में मातम हादसे के बाद मृतकों के पैतृक गांवों बहुरी बांध और डिहया भटलो में मातम का माहौल है। शुक्रवार सुबह जैसे ही इस घटना की खबर ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों ही युवक बेहद मिलनसार और व्यवहार कुशल थे, उनके असमय चले जाने से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here