Homeमध्यप्रदेश20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे:BRICS सम्मेलन में...

20 देशों के कृषि मंत्री और विशेषज्ञ इंदौर में जुटे:BRICS सम्मेलन में आज शिवराज सिंह की मौजूदगी में विशेष कृषि संवाद; खाद्य सुरक्षा पर बनेगी रणनीति

इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन का शुक्रवार को चौथा दिन है। आज कृषि मंत्रियों का विशेष संवाद आयोजित होगा। इसका विषय ‘लघु किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा’ रखा गया है। इस सत्र में कृषि क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी, डिजिटल तकनीकों के उपयोग, जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों और टिकाऊ खेती के मॉडल पर चर्चा होगी। दोपहर 3 बजे विदेशी डेलीगेट्स को मांडू किले का भ्रमण कराया जाएगा और रात भव्य गाला डिनर का आयोजन होगा। आज इस सम्मेलन में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहेंगे। भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में कृषि, खाद्य सुरक्षा, जलवायु अनुकूल खेती, कृषि नवाचार, किसानों की आय बढ़ाने और वैश्विक कृषि सहयोग जैसे अहम विषयों पर मंथन किया जा रहा है। आयोजन को भारत और मध्यप्रदेश के लिए कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिन-4 : शुक्रवार, 12 जून 2026 13 जून को होगी कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक 13 जून को ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सदस्य देशों के बीच कृषि सहयोग मजबूत करने, खाद्य हानि कम करने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श होगा। बैठक के अंत में साझा सहमति और सुझावों पर आधारित एक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी तैयार किया जाएगा। चार प्रमुख विषयों पर रहेगा फोकस ‘ब्रिक्स वाटिका’ बनेगी सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विशेष ‘ब्रिक्स वाटिका’ विकसित की जाएगी। इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि सामूहिक पौधारोपण करेंगे। यह पहल प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है। मध्यप्रदेश को मिलेगा वैश्विक मंच विशेषज्ञों के अनुसार, यह सम्मेलन केवल अंतरराष्ट्रीय आयोजन नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश को वैश्विक कृषि, निवेश और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने का बड़ा अवसर भी है। इससे प्रदेश की कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात संभावनाओं को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here