नर्मदापुरम पुलिस विभाग में बुधवार देर रात को बड़ा फेरबदल हो गया। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने 11 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक के साथ 27 पुलिस कर्मियों के तबादले हुए। एसपी ने 11 निरीक्षकों को इधर से उधर किया। जिसमें प्रमुख रूप से कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर को माखननगर थाने की जिम्मेदारी दी। इटारसी थाना प्रभारी गौरव बुंदेला को कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई। इसी प्रकार एसआई आकाशदीप पचाया को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया।
