Homeमध्यप्रदेशपुलिस ने नाबालिग लड़के को पीटा, गुस्साए लोगों का चक्काजाम:10 किलोमीटर तक...

पुलिस ने नाबालिग लड़के को पीटा, गुस्साए लोगों का चक्काजाम:10 किलोमीटर तक कई वाहन फंसे; दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

कटनी के एनकेजे थाना इलाके में एक 17 साल के लड़के की पुलिस की पिटाई के बाद गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जुहला चौराहे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया। जुहला यातायात चौकी से रपट पेट्रोल पंप तक करीब 3 घंटे से 10 किलोमीटर तक लम्बा जाम लगा है। पुलिस अधिकारी परिजन और ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार वालों का आरोप है कि लड़का किसी काम से थाने में पावती (रसीद) लेने के लिए गया हुआ था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसकी वजह से लड़के को गंभीर चोटें आई हैं। दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग गांव वालों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक वे चक्काजाम खत्म नहीं करेंगे और उनका विरोध जारी रहेगा। मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल, तनाव बरकरार हंगामे और चक्काजाम की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस विभाग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इलाके में बने तनाव को देखते हुए जुहला चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अब इस पूरी घटना का सच पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here