Homeमध्यप्रदेशडबरा में कंटेनर ने कुचले मां-बेटे के सिर, मौत:दतिया से ग्वालियर इलाज...

डबरा में कंटेनर ने कुचले मां-बेटे के सिर, मौत:दतिया से ग्वालियर इलाज कराने जा रहे थे; चालक फरार

डबरा-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। वहीं कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक दतिया जिले की बड़ौनी तहसील के ग्राम बिलहारी निवासी राकेश नामदेव (47 वर्ष) और उनकी मां भगवती नामदेव थीं। राकेश अपनी मां को इलाज के लिए दतिया से ग्वालियर ले जा रहे थे। समुदन गांव के पास हुई दुर्घटना उनकी साइन बाइक (क्रमांक एमपी 32 एमडी 7212) जैसे ही डबरा-ग्वालियर हाईवे पर समुदन गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर का पहिया मां-बेटे के सिर पर चढ़ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डबरा सिटी पुलिस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को डबरा के पीएम हाउस में रखवाया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी इस संबंध में डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार चालक की भी तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here