Homeछत्तीसगढ़बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप:घुमाने के बहाने बाइक...

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप:घुमाने के बहाने बाइक से रेलवे स्टेशन ले गया, उधर शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया है। बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से 2 दोस्त मौजूद थे। बाद में तीनों ने मिलकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। वहीं, एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने 15 साल की छात्रा को प्यार में फंसाया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बताने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार पढ़िए दोनों घटनाएं… केस- 1 बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग किया गैंगरेप पहला मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की छात्रा ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 5 मई को वह अचानक लापता हो गई। रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 7 मई की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया और रिश्तेदारों को जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने आप-बीती सुनाई। जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद वे लोग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। आरोपियों की एज 13 से 16 साल के बीच जहां बॉयफ्रेंड के 2 दोस्त पहले से मौजूद थे। सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने बारी-बारी रेप किया। आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। आगे की कार्रवाई की जा रही है, उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। केस- 2 शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का किया रेप दूसरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जहां प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने दिसंबर 2025 में अपनी ही 15 साल के छात्रा से रेप किया है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महीनों से डरी-सहमी नाबालिग छात्रा ने अब रिश्तेदारों को आपबीती बताई है। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा है, उसी स्कूल में देवरीखुर्द का रहने वाला युवक राहुल बांगरू शिक्षक के पद पर कार्यरत था। पढ़ाने के दौरान ही आरोपी की नीयत छात्रा पर बिगड़ गई। उसने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया, उससे बातचीत करने लगा। चाकू दिखाकर दी थी धमकी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात दिसंबर महीने की है। एक दिन आरोपी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया और होटल पहुंचा। जहां उसने रेप किया। वारदात के बाद जब छात्रा रोने लगी, तो आरोपी शिक्षक ने जेब से चाकू निकाल लिया। उसने छात्रा की गर्दन पर चाकू अड़ाकर धमकी दी। इस पूरे मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… नाबालिग लड़की से रेप, 2 महीने की प्रेग्नेंट: पेट दर्द से हुआ खुलासा; इंस्टा पर दोस्ती कर 2 युवकों ने प्यार में फंसाया था छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने अलग-अलग समय पर रेप किया है। दोनों को उससे प्यार था। जब वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here