Homeमध्यप्रदेशपिपरिया में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:इकलौते बेटे की मौत, ड्राइवर घायल;...

पिपरिया में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:इकलौते बेटे की मौत, ड्राइवर घायल; परसवाड़ा रोड पर दो ट्रैक्टरों से रेस्क्यू कर निकाला

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में रविवार रात परसवाड़ा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लोहे के सामान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला। दो अन्य ट्रैक्टरों की मदद से सीधा किया वाहन सांडिया चौकी प्रभारी किशन उईके ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सांडिया से सुरेला की ओर जा रही थी, तभी परसवाड़ा गांव के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दो लोग बुरी तरह दब गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने दो अन्य ट्रैक्टरों की मदद ली और काफी मशक्कत के बाद दोनों को खींचकर बाहर निकाला गया। अस्पताल में युवक मृत घोषित, ड्राइवर का पैर टूटा घायलों को तुरंत पिपरिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर सैयद ने जांच के बाद 18 वर्षीय निहाल पटेल (पिता काशीराम) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल ड्राइवर घनश्याम केवट का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जिसका प्राथमिक इलाज किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। माता-पिता का इकलौता बेटा था निहाल परिजनों ने बताया कि मृतक निहाल अपने पिता काशीराम का इकलौता बेटा था। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सांडिया चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here