Homeमध्यप्रदेशमजदूर के बेटे ने TI को ब्लड के लिए बुलाया:उज्जैन पुलिस की...

मजदूर के बेटे ने TI को ब्लड के लिए बुलाया:उज्जैन पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान, आरक्षक ने किया रक्तदान

उज्जैन में पुलिस की तत्परता से एक गंभीर रूप से बीमार महिला की जान बच गई। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने एक छात्र की गुहार पर तत्काल रक्त की व्यवस्था की, जिसमें एक आरक्षक ने रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार, इस्कॉन मंदिर के पीछे रहने वाले कक्षा 7वीं के छात्र सूरज भाटी ने चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया को फोन किया। सूरज ने अपनी मां सुनीता भाटी के लिए रक्त की व्यवस्था करने की गुहार लगाई। सुनीता भाटी बिरला अस्पताल में भर्ती थीं और पिछले दो दिनों से परिवार रक्त का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। सूरज के पिता राजू भाटी का दो वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो चुका है। सुनीता घरेलू कामकाज कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। बेटे की गुहार सुनते ही थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वयं रक्तदान करने की इच्छा जताई, लेकिन स्वास्थ्य कारणों और ब्लड ग्रुप मेल नहीं होने के कारण वे रक्तदान नहीं कर सके। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल थाना स्टाफ के व्हाट्सएप ग्रुप में बी-पॉजिटिव रक्तदाता की आवश्यकता का संदेश प्रसारित किया। संदेश मिलते ही आरक्षक जगदीश गेहलोत आगे आए। उन्होंने बिना किसी देरी के पुष्पा मिशन अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से सुनीता भाटी की स्थिति में सुधार हुआ। उनका इलाज अभी भी जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here