मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2026 में रविवार को क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। इंदौर के होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज ग्राउंड पर आज तीन अहम मुकाबले खेले गए। शाम को रीवा जगुआर्स और भोपाल लेपर्ड्स के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। रीवा जगुआर्स ने भोपाल के खिलाफ 7 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में उतरी भोपाल की टीम ने 19.3 ओवर में सात विकेट खोकर विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया। रीवा जगुआर्स और भोपाल लेपर्ड्स के बीच मुकाबला पर क्रिकेट प्रेमियों की विशेष नजर रही। इससे पहले ग्वालियर चीता ने मालवा स्टैलियंस को 51 रन से हराया। वहीं चंबल घड़ियल ने रॉयल निमाड़ इगल्स को 4 विकेट से हराया।
