Homeमध्यप्रदेशऑटो-बाइक-बोलेरो टकराए, 2 की मौत, भेजा बाहर:30 मिनट तड़पता रहा ड्राइवर, कमर...

ऑटो-बाइक-बोलेरो टकराए, 2 की मौत, भेजा बाहर:30 मिनट तड़पता रहा ड्राइवर, कमर की हड्डियां टूट गईं; डेडबॉडी के टुकड़े सड़क पर बिखरे

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के उड़की गांव में रविवार दोपहर 3 बजे सरिया लोड ऑटो, बाइक और बोलेरो वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवक का सिर फट गया। भेजा बाहर आ गया। डेडबॉडी के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। वहीं हादसे में बोलेरो-ऑटो ड्राइवर भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सारंगपुर किटहा निवासी 35 वर्षीय राकेश पटेल और 28 वर्षीय अमरनाथ पटेल के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी थे। वे कृषि कार्य से जुड़ा सामान लेकर बिलखुरा से अपने गांव किटहा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे की 5 तस्वीरें देखिए… टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरे प्रत्यक्षदर्शियों हर चरण रैकवार ने बताया- एक ट्रैक्टर गलत लेन में आ गया था। उससे बचने की कोशिश में सरिया से लदा ऑटो, बाइक और बोलेरो अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। टक्कर में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। सरिया लदे ऑटो का चालक सोनू खान (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सोनू केबिन में फंस गया। सोनू करीब आधे घंटे तक ऑटो में फंसा रहा। उसकी कमर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया है। बोलेरो में 6 से 7 लोग सवार थे बोलेरो में 6 से 7 लोग सवार थे। वे मऊ से पहाड़ीखेड़ा में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। बोलेरो चालक हरचरण रैकवार घायल हुए और उन्हें मामूली चोटें आईं। अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टक्कर में बोलेरो और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडे ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ……………………………….. यह खबरें भी पढ़ें 1. मऊगंज में रील बनाते 3 बाइकर्स की 22 सेकंड में मौत मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर बाइक से रील बना रहे 3 दोस्त ट्रक से भिड़ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से वीडियो बनाते आ रहे 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है। हादसा लौर थाना क्षेत्र का था। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाटरपार्क से लौट रहे श्योपुर के बिजलीकर्मियों की कार पलटी कोटा-बूंदी हाईवे (एनएच-52) पर रविवार शाम श्योपुर बिजली कंपनी के पांच आउटसोर्स की बलेनो कार का टायर फट गया। टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here