खजुराहो के बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजकोट में पत्रकारों से बात की। रविवार को उन्होंने कहा कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बाद हिंदुत्व इंटेलिजेंस (HI) की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर कथा से जुड़ने का भी आह्वान किया। अमीर हिंदुओं को गरीब हिंदुओं के समर्थन का दिया सुझाव शास्त्री ने ‘हिंदुत्व इंटेलिजेंस’ में अमीर हिंदुओं को गरीब हिंदुओं का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अधिक काम दिया जाए, ताकि कोई बेरोजगार न रहे। उन्होंने बड़े और फैक्ट्री मालिक हिंदुओं से गरीब हिंदुओं को रोजगार देने की प्रेरणा देने का आग्रह किया। शास्त्री ने जातियों से ऊपर उठकर हिंदू एकता के संकल्प को पूरा करने और देश में अनेकता में एकता की संप्रभुता फैलाने का भी आह्वान किया। युवाओं से बोले-नशा एडिक्टेड नहीं कथा एडिक्टेड बनिए धीरेंद्र शास्त्री ने गुजरात और पूरे भारत में बढ़ते नशे को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने युवाओं से कहा, “नशा एडिक्ट होने से बेहतर है, कथा एडिक्ट हुआ जाए।” पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों गुजरात के राजकोट में तीन दिवसीय कथा कर रहे हैं। यह कथा 5 से 7 जून तक रेस कोर्स ग्राउंड, राजकोट में आयोजित की जा रही है।
