Homeछत्तीसगढ़डॉक्टर की पत्नी से डॉक्टर ने 3 साल किया रेप:सरगुजा में बेटे...

डॉक्टर की पत्नी से डॉक्टर ने 3 साल किया रेप:सरगुजा में बेटे की स्पीच-थेरेपी के दौरान से हुई पहचान, ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध,गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, साल 2023 में महिला अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के चलते महिला का क्लीनिक आना-जाना बना रहा और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। पहली मुलाकात के दौरान दुष्कर्म का आरोप पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि शर्म और सामाजिक बदनामी के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। ब्लैकमेल कर बनाता रहा संबंध महिला का कहना है कि, पहली घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और दबाव बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि डॉक्टर उसे धमकाकर अपने संपर्क में बनाए रखता था। विवाद बढ़ने पर मारपीट का आरोप पीड़िता के अनुसार, 1 जून को किसी बात को लेकर उसका आरोपी डॉक्टर से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार पति को घटना की जानकारी देने के बाद महिला 4 जून को कोतवाली थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. प्रांजुल बलियान के खिलाफ केस दर्ज कर 5 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर रही मामले की जांच इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि, पीड़िता ने आरोपी पर करीब तीन वर्षों के दौरान कई बार दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here