Homeमध्यप्रदेशनॉमिनेशन के अंतिम समय तीसरा कैंडिडेट उतार सकती है बीजेपी:मंत्री विजयवर्गीय बोले-...

नॉमिनेशन के अंतिम समय तीसरा कैंडिडेट उतार सकती है बीजेपी:मंत्री विजयवर्गीय बोले- पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो उसे हम जिताएंगे

एमपी में तीन सीटों पर राज्यसभा का चुनाव हो रहा है। इनमें से दो सीटों पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस काबिज है। भाजपा ने दो सीटों पर तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। नामांकन फार्म पर विधायकों के दस्तखत कराए
बीजेपी की ओर से तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए अंदरूनी तौर पर तैयारी चल रही है। तीसरे उम्मीदवार के नामांकन फार्म पर विधायकों के दस्तखत बतौर प्रस्तावक कराए जा रहे हैं। लेकिन, पार्टी के नेता अधिकारिक तौर पर तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। विजयवर्गीय बोले- पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो उसे हम जिताएंगे इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर कहा- हमेशा दिल्ली से हमें कोई एक बड़ा नेता मिलता है। तरुण जी हमें बडे़ नेता मिल गए हैं, वो पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है, मुझे बहुत प्रसन्नता है। विशेषकर रजनीश अग्रवाल, जो ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो बिहाइंड द कर्टन काम करते हैं, फ्रंट में काम नहीं करते। पार्टी ने दोनों बहुत अच्छे टिकट दिए हैं। मैं शीर्ष नेतृत्व को इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि ये दोनों तो जीतेंगे ही, अगर पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो तीसरे को जिताने की कोशिश करेंगे। अगर पार्टी ने हमें कहा कि हम तीसरा उम्मीदवार दे रहे हैं तो उसे हम जिताएंगे। तीसरी सीट पर उम्मीदवार को लेकर चुग ने नहीं किया इनकार
शुक्रवार देर शाम भोपाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा के प्रत्याशी तरुण चुग से एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने पूछा कि क्या बीजेपी तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारेगी तो चुग ने कहा- यह तो भाजपा के नीति निर्धारण करने वाले नीति निर्धारण करेंगे मैं तो फॉलोअर हूं। चौंका सकती है बीजेपी अंदरखाने बीजेपी में तीसरी सीट को लेकर समीकरण बिठाने का काम तेजी से चल रहा है। तीसरे उम्मीदवार को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने के लिए एमपी के कुछ दिग्गज नेता समीकरण बनाने में लगे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि यदि जादुई आंकड़े तक पहुंचने की स्थिति में बीजेपी आई तो पूर्व विधायक जीतू जिराती को उतारा जा सकता है। जिराती को जिताने के लिए मंत्री विजयवर्गीय भी पूरी ताकत लगाएंगे। इधर कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम भी तीसरी सीट के लिए चर्चा में हैं। कमलनाथ के कांग्रेस से कैंडिडेट घोषित न होने के चलते पचौरी समर्थक भी समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि तीसरी सीट पर यदि जमावट हो गई तो दिल्ली से चौंकाने वाला फैसला हो सकता है। मीनाक्षी की उम्मीदवारी से कांग्रेस के दिग्गजों में नाराजगी
कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया गया है। मीनाक्षी लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं। मप्र से राज्यसभा की रेस में शामिल रहे अधिकांश नेता इस फैसले से नाराज हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने तो सोशल मीडिया पर मीनाक्षी को उम्मीदवार बनाए जाने पर एक बधाई संदेश भी पोस्ट नहीं किया। अरूण यादव ने मीनाक्षी के उम्मीदवार घोषित होने के करीब 17 घंटे बाद सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। बीजेपी इसी नाराजगी का फायदा उठा सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here