बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल आज भोपाल में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। विधायकों को सुबह आठ बजे बुलाया
प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से बीजेपी विधायकों को शनिवार सुबह आठ बजे पहुंचने की सूचना दी गई है।
बीजेपी के राज्यसभा कैंडिडेट्स की प्रोफाइल देखिए अब देखिए तस्वीरें… NDA के पास 26 में से 18 सीटें राज्यसभा की जिन 26 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से NDA के पास अभी आंध्र प्रदेश से 1, गुजरात से 4, कर्नाटक से 3, राजस्थान-मध्य प्रदेश से 2-2, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से एक-एक सीटे हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन के पास 5 सीटें हैं। तीन अन्य सीटें YSRCP के खाते में हैं। इन चुनावों में NDA को 17 सीटें मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस को पांच, JMM को दो और TVK को एक सीट मिलने की उम्मीद है। एक सीट मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट जीत सकती है। YSRCP अपनी तीनों सीटें गंवा सकती है। 244 सदस्यों वाले उच्च सदन में NDA के पास अभी 149 सांसद हैं जबकि विपक्ष के पास 78 और गैर गठबंधन वाले क्षेत्रीय दलों के पास 17 सांसद हैं। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। …………………………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… दिग्विजय की राज्यसभा सीट पर 5 दावेदार रेस में राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कोटे की तीन सीटों पर 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। फिलहाल, इनमें से दो पर बीजेपी जबकि एक पर कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी से केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस की एक सीट पर दिग्विजय सिंह दूसरी बार के सांसद हैं। पढ़ें पूरी खबर…
