Homeमध्यप्रदेशकालसर्प दोष की पूजा कराने उज्जैन आया तस्कर अरेस्ट:राजस्थान पुलिस ने मंदिर...

कालसर्प दोष की पूजा कराने उज्जैन आया तस्कर अरेस्ट:राजस्थान पुलिस ने मंदिर से पकड़ा; 3 साल से था फरार, 25 हजार का था इनाम

राजस्थान पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर को उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया। आरोपी तीन साल से फरार था। कालसर्प दोष के निवारण के लिए पूजा करवा रहा था, तभी राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी राकेश जाट (33) मध्यप्रदेश के नीमच का रहने वाला है। बुधवार को वह उज्जैन के मंगलनाथ क्षेत्र में कालसर्प दोष की पूजा करवा रहा था। इसी दौरान राजस्थान ANTF की टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि राकेश कुछ समझ पाता, उससे पहले ही उसे पुलिस वाहन में बैठाकर जयपुर रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, फरारी के दौरान राकेश मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसने एक पंडित को अपनी कुंडली दिखाई। पंडित ने कालसर्प दोष बताते हुए उसके निवारण के लिए उज्जैन में पूजा कराने की सलाह दी थी। इसके बाद वह पूजा-अर्चना के लिए उज्जैन पहुंचा था। श्रद्धालु बनकर टीम करती रही निगरानी ANTF को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राकेश उज्जैन में मौजूद है। इसके बाद टीम सादे कपड़ों में श्रद्धालु बनकर महाकाल मंदिर और आसपास के मंदिरों में निगरानी करती रही। मंगलनाथ क्षेत्र के एक मंदिर में हवन-पूजन कर रहे राकेश की पहचान होने पर टीम ने उसे दबोच लिया। 3 साल से फरार, 25 हजार का इनाम ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने राकेश जाट पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। पहचान छिपाने के लिए बार-बार मोबाइल नंबर बदलता था और ज्यादातर समय फोन बंद रखता था। 10 साल से तस्करी में सक्रिय पुलिस के मुताबिक, राकेश जाट करीब 10 वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। डिप्लोमा होल्डर होने के बावजूद वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस धंधे में उतर गया था। बाद में वह अंतरराज्यीय तस्कर बन गया। राजस्थान और मध्यप्रदेश में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस पिछले तीन वर्षों से उसकी तलाश कर रही थी। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके कई बड़े तस्करों से संपर्क रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here