Homeदेशमोहाली में युवती की चाकू मार हत्या का VIDEO:ऑफिस में घुसा, 10...

मोहाली में युवती की चाकू मार हत्या का VIDEO:ऑफिस में घुसा, 10 से ज्यादा वार, अपना भी गला काटा; ब्रेकअप से नाराज था

मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती का उसके ऑफिस में मर्डर कर दिया गया। आरोपी युवती का जानकार था और उसके साथ ही काम करता था। आरोपी पहले उसकी गर्दन पर चाकू से 10 से ज्यादा वार करता है और बाद में आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी की गंभीर हालत बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना फेज-11 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आज युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। युवती पर हमले के PHOTOS… पहले जानिए CCTV फुटेज में क्या दिख रहा… सिलसिलेवार रूप में पढ़ें पूरा मामला… अब तीन प्वाइंट में जानिए हत्या के पीछे की कहानी… 1. तीन साल से दोस्ती, फिर ब्रेकअप पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती। करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेक हो गया था। 2. रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफल नहीं हुआ ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया। 3. ऑफिस में दोनों में हुई थी कहासुनी वीरवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसे देखकर साथी कर्मी भी डर गए। पुलिस ने कहा- जल्द असल वजह पता करेंगे मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना करीब 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here