Homeमध्यप्रदेशमैहर में बोलेरो खाई में पलटी, बच्ची-ड्राइवर की मौत:8 लोग घायल, इनमें...

मैहर में बोलेरो खाई में पलटी, बच्ची-ड्राइवर की मौत:8 लोग घायल, इनमें तीन गंभीर; रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर वापस लौट रहे थे

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक 7 साल की बच्ची और ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, अमरपाटन का रहने वाला एक परिवार अपने किसी रिश्तेदार को मैहर रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। वहां से सभी लोग बोलेरो गाड़ी से वापस अमरपाटन लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पहाड़ी के पास ड्राइवर गाड़ी पर से अपना काबू खो बैठा। गाड़ी पलटते हुए गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वह बुरी तरह टूट-फूट गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में बच्ची और बुजुर्ग ड्राइवर की मौत खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सबको गाड़ी से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में अमरपाटन की रहने वाली 7 साल की बच्ची जुली पटेल और 70 साल के ड्राइवर भूपेन्द्र पटेल की मौत हो गई। गाड़ी में सवार आठ अन्य लोग घायल हैं। गाड़ी में सवार थे 10 से ज्यादा लोग बताया जा रहा है कि इस बोलेरो में 10 से ज्यादा लोग बैठे हुए थे। शुरुआती जांच में हादसे की वजह गाड़ी का बेकाबू होना सामने आया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
हादसे में घायल हुए आठ लोगों के नाम 25 साल की रीतू पटेल। 19 साल का हिमांशु पटेल, पिता मुन्नालाल पटेल। अमित दाहिया। सुभद्रा पटेल। कल्पना पटेल। बिन्नू दाहिया। सचेत पटेल। अमित दाहिया का 3 साल का बेटा वेदांत दाहिया। सभी निवासी अमरपाटन जिला मैहर है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here