Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ उपचुनाव: BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी हारे:जगदलपुर-बिलासपुर में जीती कांग्रेस,...

छत्तीसगढ़ उपचुनाव: BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी हारे:जगदलपुर-बिलासपुर में जीती कांग्रेस, 9 में से 3 सीटें भाजपा के खाते में; देखें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिले के वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। बिलासपुर और जगदलपुर नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने 436 वोटों से बीजेपी के मनोहर दत्त तिवारी को हराया है। मनोहर दत्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी हैं। बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को 1062 वोटों से हराया। उपचुनाव के नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस ने 6 सीटों और भाजपा ने 3 सीटों पर उपचुनावों में जीत दर्ज की है। सूरजपुर (शिवनंदनपुर), कवर्धा (सहसपुर लोहारा) और जांजगीर चांपा (बमनीडीह) में बीजेपी की जीत हुई है। घुमका, पलारी नगर पंचायत (अध्यक्ष पद) चारामा वार्ड 13 और पखांजूर सभी में कांग्रेस की जीत हुई है। इन नतीजों पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा सरकार से उठ चुका है। वहीं जगदलपुर मेयर संजय पांडेय ने हार की समीक्षा की बात कही। जगदलपुर में किरण सिंहदेव के करीबी हारे जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड में 1 जून को उपचुनाव में कुल 1,542 में से 1,223 वोटर्स ने वोट डाले थे। भाजपा ने मनोहर दत्त तिवारी को मैदान में उतारा था, जो कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी हैं। जबकि आम आदमी पार्टी से रुबीना कुरैशी चुनावी मैदान में थीं। खास बात यह है कि इंदिरा वार्ड कांग्रेस का गढ़ है। पिछले 30 सालों से वार्ड में कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस बार फिर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। दरअसल, यह सीट कांग्रेस के सीनियर पार्षद रहे अब्दुल रशीद के निधन के बाद खाली हुई थी। अब्दुल रशीद लगातार 4 बार पार्षद चुने गए थे। इससे पहले उनकी मां भी दो बार इस वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं। बिलासपुर में कांग्रेस ने मधुसूदन को हराया बिलासपुर नगर निगम में वार्ड क्रमांक 29 (संजय गांधी नगर) के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को हरा दिया है। इस वार्ड में कांग्रेस पिछले 40 सालों से चुनाव जीत रही है। जानकारी के मुताबिक, मधुसूदन राव को शेख आजम के पिता शेख असलम ने भी हराया था। वार्ड 29 में यह दूसरा उपचुनाव है। इससे पहले पार्षद शेख गफ्फार के निधन के बाद हुए उप चुनाव में उनके भाई शेख असलम विजयी हुए थे। बाद में शेख असलम सामान्य चुनाव में भी पार्षद चुने गए। उनके निधन के बाद सीट खाली होने से फिर उपचुनाव कराना पड़ा। बता दें कि 1 जून को हुए उपचुनाव में वार्ड के 5255 मतदाताओं में से 3665 मतदाताओं ने वोट डाला था। अब जानिए नगर पंचायत उपचुनाव के नतीजे राजनांदगांव में अध्यक्ष पद कांग्रेस जीतीं राजनांदगांव में कुल 14 वार्डों में चुनाव हुए। कांग्रेस की फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीतीं और घुमका नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बनीं। यानी अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास गया, जबकि वार्डों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली। वार्डवार स्थिति: सूरजपुर में अध्यक्ष पद पर BJP की जीत सूरजपुर में कुल 15 वार्डों में चुनाव हुए। वार्डों में कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन शिवनंदनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल विजयी रहे। वार्डवार स्थिति: बालोद में कांग्रेस को बहुमत बालोद में कुल 15 वार्डों में चुनाव हुए। नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने भाजपा के लखन लाल गुरूपंच को 506 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद जीता। यानी अध्यक्ष पद और परिषद दोनों में कांग्रेस को बहुमत मिला। वार्डवार स्थिति: कांकेर जिले के दो नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस जीतीं चारामा (वार्ड क्रमांक 13) में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित नायक 286 वोटों से जीते। पखांजूर (वार्ड क्रमांक 09) में कांग्रेस के रूखमणि एटटी ने भाजपा के संजीता विश्वास को 65 वोटों से हराया। दोनों नगर पंचायत उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कवर्धा (सहसपुर लोहारा) में भाजपा की जीत कवर्धा में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। सरिता संतोष मिश्रा ने कांग्रेस के रोशन वैष्णव को 762 वोटों से हराया। जांजगीर-चांपा (बमनीडीह) में जीती भाजपा जांजगीर चांपा में 15 वार्डों में वोटिंग हुई। बमनीडीह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और परिषद दोनों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा से रमेश डड़सेना 889 वोटों से अध्यक्ष पद जीता। वार्डवार स्थिति (15 वार्ड) कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार से उठा जनता का विश्वास कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि लोकल बॉडी इलेक्शन में बिलासपुर जगदलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है। ढाई साल पहले बड़े-बड़े वादे कर भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीता था। अब उपचुनाव के परिणाम भाजपा के खिलाफ आया है। सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। आज का परिणाम बता रहा है कि कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छे दिन की शुरूआत है। आने वाला जो भी इलेक्शन होगा कांग्रेस के प्रत्याशी 100% जीतेंगे। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… घुमका नगर पंचायत चुनाव, कांग्रेस के खाते में अध्यक्ष पद: फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीत हासिल की, भाजपा ने जीते 10 पार्षद पद शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत:रितेश जायसवाल अध्यक्ष बने, कांग्रेस प्रत्याशी संजय सोनी को 362 वोटों से हराया बालोद के पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा:यानेश साहू चुने गए अध्यक्ष, 10 वार्ड कांग्रेस के खाते में, भाजपा 5 पर सिमटी

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here