Homeमध्यप्रदेशभोपाल में छात्रा की ट्विशा जैसी संदिग्ध हालात में मौत:आखिरी 3 घंटे...

भोपाल में छात्रा की ट्विशा जैसी संदिग्ध हालात में मौत:आखिरी 3 घंटे साथ था बॉयफ्रेंड, मैसेज में लिखा- मां आपने मेरी जान ले ही ली

तनू, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मां मैं आपसे भी बहुत प्यार करती हूं। लेकिन ऐसा करना पड़ रहा है। मां आखिर आपने मेरी जान ले ही ली। यह वह आखिरी मैसेज था, जो भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी से उसके बॉयफ्रेंड को भेजा गया था। 18 वर्षीय ख्याति जैन की 11 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तब से 3 जून तक 24 दिनों में ख्याति की मां वर्षा जैन ने थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक कई शिकायती आवेदन दिए हैं। उन्होंने बेटी की मौत के मामले को भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत से जोड़ते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस जांच पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि परिस्थितियां और उपलब्ध सबूत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की ओर इशारा करते हैं, लेकिन पुलिस अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी है। मां का आरोप है कि पुलिस बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें थाने से लौटा देती है। उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने अब तक घटना के समय मौके पर मौजूद उनकी बेटी के बॉयफ्रेंड के बयान तक दर्ज नहीं किए हैं। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ख्याति ने मौत से पहले करीब 24 घंटे तक खाना नहीं खाया था। उसके बाएं हाथ की कलाई पर कट के दो निशान भी मिले हैं। पीएम के दौरान शव करीब 24 घंटे पुराना बताया गया। मां बोलीं- उस दिन मेरा सोनकच्छ में इंटरव्यू था ख्याति की मां वर्षा जैन ने बताया कि घटना वाले दिन उनका सोनकच्छ के एक स्कूल में इंटरव्यू था, इसलिए वह सुबह घर से निकल गई थीं। इसी दौरान उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि वह बेटी के अपने क्लासमेट तनीष के साथ संबंधों का विरोध करती थीं। इसी बात से वह नाराज था और उसी ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा। मां ने दावा किया कि तनीष ने कॉलोनी से निकलने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जब मकान मालिक की पत्नी घर पहुंचीं, तब ख्याति मृत अवस्था में मिली। घटना के दिन सबसे पहले तनीष ने दी थी सूचना मां के अनुसार, घटना वाले दिन ख्याति की मौत की सूचना तनीष ने ही पुलिस और मुझे दी थी। वह सबसे पहले घर पहुंचा था, लेकिन ख्याति को अस्पताल नहीं ले गया। तनीष ने घर में प्रवेश करने का वीडियो भी बनाया, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। इसी के साथ वह घर में दाखिल होते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। मां का आरोप है कि मौत से पहले तनीष घर पहुंचा था और करीब तीन घंटे तक वहीं मौजूद रहा। इस बीच ख्याति की उनसे दो बार बात हुई, लेकिन उसने तनीष के घर में होने की जानकारी नहीं दी। वह घर से निकला और कुछ देर बाद दोबारा लौटा और सुसाइड की सूचना पुलिस और उन्हें दी। दो साल पहले ही औबेदुल्लागंज से भोपाल आए 12वीं कक्षा पास करने के बाद ख्याति जैन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह पिछले करीब दो साल से भोपाल की वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान के फर्स्ट फ्लोर पर मां वर्षा जैन के साथ रह रही थी। इससे पहले औबेदुल्लागंज में रहती थी। वहां उसकी मां टीचर का जॉब करती थीं। ख्याति का बॉयफ्रेंड तनीष चंद्रवंशी उसका क्लासमेट रहा है। दोनों की मुलाकात औबेदुल्लागंज में हुई थी। ख्याति के भोपाल आने के बाद तनीष भी यहीं रहकर पढ़ाई करने लगा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मां ने कहा- तनीष के पास था इंस्टाग्राम का एक्सेस ख्याति की इंस्टाग्राम आईडी से आखिरी मैसेज बॉयफ्रेंड तनीष उर्फ तनू को भेजा गया था। मैसेज में ख्याति ने रोज के विवाद और मानसिक परेशानी का जिक्र किया था। मां द्वारा मारपीट का जिक्र भी किया। जबकि मां वर्षा जैन का कहना है कि बेटी जिस तरह की भाषा में आमतौर पर मैसेज करती थी, यह उसकी सामान्य टेक्स्ट लैंग्वेज नहीं थी। उनका दावा है कि ख्याति की इंस्टाग्राम आईडी का एक्सेस तनीष के पास भी था और पूरे मामले को दूसरी दिशा देने के लिए यह पोस्ट की गई हो सकती है। वह मैसेज जो तनू काे भेजा था… आई एम सॉरी, तनू बेबी मुझे यह करना पड़ रहा है। मैं बहुत तंग आ गई हूं। मैं मम्मी के साथ रोज-रोज की लड़ाई नहीं झेल सकती। बचपन से इन्होंने मुझे कभी खुश नहीं रखा। प्राची मौसी की शादी के दिन भी नाटक हुआ था। इनकी लड़ाइयां मेरे नाना को भी परेशान कर देती है। इनकी वजह से मेरे नाना को हार्ट अटैक आ गया था। ये किसी का नहीं सोचती हैं। बचपन में मुझ पर बैठकर कैंची मेरे मुंह में डाल देती थी। मैं तुमसे बात करके खुश हो जाती थी और तुम मुझसे मिलते भी थे, लेकिन अब इन्हें यह भी नहीं पचता है। कहते हैं कि मैं झूठ बोलती हूं और सबसे कह देते हैं कि मैं भाग गई। सबसे बड़ी चीज यह कि जिस इंसान ने मुझे बेड टच किया। उसका सबूत देखने के बाद भी मेरी मां अगर यही कहे कि वह मेरा वहम था, तो फिर मुझे नहीं जीना। मैंने उसी दिन तय कर लिया था कि मुझे नहीं जीना है। आज मौका मिल गया। इन्होंने संजना से भी मेरे बारे में इतना कुछ झूठ कहा था। तनू, मैंने तुम्हारे साथ बहुत अच्छा टाइम स्पेंड किया है। मुझे इतने समय तक जिंदा रखने के लिए थैंक्यू। मैंने आज तुम्हें लास्ट टाइम बुलाया था, ताकि एक बार मिल सकूं। ख्याति ने एक और मैसेज किया… बस मेरी एक लास्ट विश रह गई है कि तुम मेरी मांग में सिंदूर भरो। जो काम जीते-जी नहीं हो पाया। मम्मी का ध्यान रखना। एक और इच्छा है कि अगर मेरी मौत के बाद मेरी मां उस खरे तो हटा दे तो तो मेरी आत्मा को शांति मिल जाएगी। तनू, आई लव यू। मैं अपनी मां से भी प्यार करती हूं। मेरे मरने के बाद ही तुम्हें यह मैसेज मिलेगा। मां, आखिरकार आपने मेरी जान ले ही ली। पुलिस फिलहाल सुसाइड मानकर कर रही जांच फिलहाल अशोका गार्डन थाना पुलिस ख्याति की मौत को सुसाइड मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। दैनिक भास्कर ने ख्याति की मां के आरोपों को लेकर अशोका गार्डन थाना पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारियों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए कोई जवाब नहीं दिया। यह खबर भी पढ़ें… ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा सीबीआई की विशेष अदालत ने ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने दोनों की पुलिस रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here