Homeमध्यप्रदेशपटवारी की बंदर से तुलना, सीएम बोले-हम भाजपा के शेर:मामा ने मामी...

पटवारी की बंदर से तुलना, सीएम बोले-हम भाजपा के शेर:मामा ने मामी के लिए खरीदी 24 चूड़ियां; भाजपा विधायक के निशाने पर सिंधिया समर्थक मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। सीएम और पीसीसी चीफ के बीच पारा हाई
आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी- ‘सौ सुनार की, एक लुहार की।’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ इसी अंदाज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को जवाब दे दिया। उन्होंने पटवारी को ‘दो कौड़ी का’ और ‘रद्दी अध्यक्ष’ तक कह दिया। साथ ही एक नया नाम भी दे डाला। दरअसल, ये सब अचानक नहीं हुआ। जीतू पटवारी लगभग हर मंच से सीएम मोहन यादव पर निशाना साधते रहे हैं। वे उन्हें ‘पर्ची वाला मुख्यमंत्री’ कहते हैं। कभी ‘मोहनलाल अभिनंदन यादव’ कहकर चुटकी लेते हैं तो कभी ‘अभिनंदन करो’ और ‘तालियां बजाओ’ कहकर उनकी मिमिक्री करते नजर आते हैं। लेकिन नामकरण की राजनीति में भाजपा की मास्टरी है। ऐसे में जब जीतू पटवारी ने सीएम को ‘मोहनलाल अभिनंदन यादव’ कहा, तो जवाब में मुख्यमंत्री ने उन्हें ‘टपोरीलाल’ और ‘ढपोरशंख’ कह दिया। बात यहीं नहीं रुकी। मुख्यमंत्री ने जीतू पटवारी की तुलना बंदर से करते हुए खुद को भाजपा का शेर बताया। जीतू पटवारी के कांग्रेस की सरकार बनाने के दावों पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तुम्हारे जैसे लोग 20 साल और आ जाएं, तब भी प्रदेश में कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली। अब इस बयानबाजी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक मर्यादा और भाषा की सीमा को लेकर बहस शुरू हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक अपने-अपने नजरिए से इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं, जबकि आम राजनीतिक दर्शक इस जुबानी जंग का भरपूर आनंद भी ले रहे हैं। खरी बात यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वही कर दिया, जिसकी शायद जीतू पटवारी को उम्मीद थी या यूं कहे कि पटवारी को इसी बात का इंतजार था। अब कांग्रेस आक्रोश, गांधीगिरी और इमोशन जैसे राजनीतिक हथियारों के साथ मुख्यमंत्री को घेरने में जुट गई है। अब इस जुबानी जंग का प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा। शिवराज सिंह ने पत्नी के लिए खरीदीं चूड़ियां
मामा जी इस बार राजनीति नहीं, बल्कि गृहस्थी निभाते नजर आए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के लिए चूड़ियां खरीदी। वे विदिशा में स्ट्रीट वेंडर्स से संवाद कर रहे थे। तभी एक चूड़ी विक्रेता महिला के ठेले पर रुककर चूड़ियां देखीं। बातचीत के दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- तुम्हारी भाभी के लिए भी 12 चूड़ियां निकाल दो। इस पर महिला ने सलाह दी कि 12 नहीं, 24 चूड़ियां ले लीजिए। फिर क्या था, शिवराज सिंह ने महिला की पसंद पर भरोसा किया और पत्नी साधना सिंह के लिए 60 रुपए देकर 24 चूड़ियां खरीद लीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो खुद शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो सामने आते ही लोगों ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। खरी बात ये है कि मामा जी राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, लेकिन घर-परिवार की राजनीति का गणित भी खूब समझते हैं। वे जानते हैं कि ‘गृह मंत्रालय’ खुश, तो हम भी खुश। विधायक के निशाने पर सिंधिया समर्थक मंत्री
भाजपा में सिंधिया कैंप पर हमले तेज होते नजर आ रहे हैं। गुना के विधायक पन्नालाल शाक्य पहले ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को खुलेआम सख्त तेवर दिखा चुके हैं, अब मूल भाजपा के एक और विधायक ने सिंधिया के खास माने जाने वाले एक मंत्री को निशाने पर ले लिया है। खास बात यह है कि हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलेआम मंत्री पर हमला बोला है। दिलचस्प यह है कि यह पूरा घटनाक्रम सत्ता और संगठन के सामने हो रहा है। जिस विधायक ने मोर्चा खोला है, वे महाकौशल के एक बड़े शहर से ताल्लुक रखते हैं और संगठन में भी अच्छी पकड़ रखते हैं। इनपुट सहयोग – पुरुषोत्तम परवानी (शुजालपुर), विजय सिंह बघेल (भोपाल), राजेश शर्मा (भोपाल) ये भी पढ़ें –
भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक मंत्री को कहा नाकारा: कांग्रेस के मंच पर अफरा-तफरी, दिग्विजय ने जीतू पटवारी को टोका गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले दो मंत्रियों पर खुलकर निशाना साधा। एक मंत्री को तो उन्होंने ‘नाकारा’ तक कह दिया और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की पैरवी भी कर डाली। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here