Homeमध्यप्रदेशछतरपुर में पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला:बोली- सालों से मुझे...

छतरपुर में पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला:बोली- सालों से मुझे पीटता आ रहा था, गुस्से में डंडों से इतना पीटा कि मर गया

छतरपुर की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी स्वयं सिविल लाइन थाने पहुंच गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पत्नी थाने में जाकर बोली कि सालों से वह मुझे पीटता आ रहा था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीनदयाल का अपनी पत्नी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना के समय वह अपनी पत्नी के मायके शिवनगर कॉलोनी आया हुआ था। पति ने बेटी को लेकर अपशब्द कहे, जिस पर पत्नी को गुस्सा आ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। ससुराल में हुआ विवाद प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का पैतृक घर अनगौर क्षेत्र में है, जबकि उसकी पत्नी का मायका शिवनगर कॉलोनी में स्थित है। बताया जा रहा है कि पति अपनी ससुराल आया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और महिला ने पति पर डंडे से कई वार कर दिए। वारदात के बाद महिला सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला को सालों से पीटता आ रहा था पति
मामले में पुलिस सिविल लाईन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय का कहना है कि पत्नी खुद थाने पहुंची और उसने वारदात के बार में बताया है। उसने कहा कि पति उसे वर्षों से पीटता आ रहा था, लेकिन आज उससे सहन नहीं हुआ। उसने भड़ास निकालने के लिए पति को डंडे से मारा लेकिन उसका इरादा जान लेने का नहीं था। हालांकि अभी मौत के कारण की पुष्टी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here