तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वे BJP के टॉप लीडर से मुलाकात कर सकते है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उनके नई राजनीतिक पार्टी बनाने की चर्चाएं चल रही हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर उनसे BJP छोड़ने और नई पार्टी बनाने की चर्चाओं के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा- इंतजार कीजिए। दो दिन बाद बैठकर बात करेंगे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के दौरान अन्नामलाई के गाड़ी पर BJP का झंडा नहीं लगा था। जन्मदिन से पहले समर्थन पर पोस्टर लगे 4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई के कई इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा है- “Our Leader, Come and Lead Us” यानी “हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए।” हालांकि अन्नामलाई ने अब तक BJP छोड़ने या नई पार्टी बनाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। अन्नामलाई और BJP में अनबन, 4 पाइंट्स में समझे… BJP ने चर्चाओं को खारिज किया न्यू इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक, तमिलनाडु BJP के एक सीनियर नेता ने अन्नामलाई के BJP छोड़ने या नई पार्टी बनाने की चर्चाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अन्नामलाई को जल्द राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। —————— ये खबर भी पढ़ें… विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने:शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका; पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 9 मई को तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने विजय से फोन पर बात की। पूरी खबर पढ़ें…
