Homeमध्यप्रदेशपटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:नामांतरण के बदले 5 हजार रुपए की...

पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:नामांतरण के बदले 5 हजार रुपए की मांग; जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सोमवार को एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी पर जमीन के नामांतरण के बदले 10 हजार रुपये मांगने का आरोप है। लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक संदीप कुमार सिंह (निवासी पड़रिया, गोटेगांव) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी माता ममता देवी ने ग्राम मुआर में 7 एकड़ भूमि खरीदी थी। इस भूमि के नामांतरण के लिए हल्का नंबर 41, ग्राम मुरदई के पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर ने मामले का सत्यापन किया। जांच के दौरान पटवारी घनश्याम गढ़वाल 5 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। पटवारी के निजी कार्यालय में पकड़ा सोमवार, 1 जून 2026 को गोटेगांव स्थित महिंद्रा शोरूम के बगल में टीला क्षेत्र में पटवारी के निजी कार्यालय में कार्रवाई की गई। यहीं पर आरोपी पटवारी घनश्याम गढ़वाल को आवेदक से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी घनश्याम गढ़वाल (39 वर्ष), जो पंचमुखी हनुमान कॉलोनी बरही, जिला कटनी का निवासी है, के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए और निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here