Homeमध्यप्रदेशएसपी ऑफिस में युवक ने काटी हाथ की नस, जिला-अस्पताल-में-भर्ती:पुलिस पर झूठी...

एसपी ऑफिस में युवक ने काटी हाथ की नस, जिला-अस्पताल-में-भर्ती:पुलिस पर झूठी FIR का आरोप लगाया, पहले भी खुद को पहुंचा चुका नुकसान

छतरपुर के एसपी ऑफिस परिसर में सोमवार को एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक हरपालपुर का रहने वाला है और उसकी पहचान शिवप्रताप सिंह राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार ग्वालियर में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह पूर्व में न्यायालय परिसर में विवाद और हिंसक व्यवहार की घटनाओं में शामिल रहा है। शिकायत देने पहुंचा था युवक जानकारी के अनुसार, युवक सोमवार को एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा था। उसका आरोप था कि उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर झूठी है और उसका परिवार पुलिस प्रताड़ना का शिकार हो रहा है। शिकायत देने के दौरान वह कार्यालय परिसर स्थित शौचालय में गया और वहां अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। नोगांव कोर्ट में जज पर हमले की कोशिश का आरोप पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक के खिलाफ पूर्व में नोगांव न्यायालय परिसर में गंभीर विवाद का मामला भी सामने आ चुका है। बताया जाता है कि उसने न्यायाधीश के साथ मारपीट करने का प्रयास किया था। उस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर न्यायाधीश को सुरक्षित बचा लिया था। पुलिसकर्मियों को भी पहुंचाई थी चोट सूत्रों के अनुसार, न्यायालय परिसर में हुए घटनाक्रम के दौरान युवक ने पुलिस स्टाफ के साथ भी मारपीट की थी। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे और उनके दांत टूटने जैसी चोटें आई थीं। इसके बाद संबंधित प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई थी। एसपी बोले- मामले की जांच की जा रही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक जिन मामलों को लेकर शिकायत कर रहा है, वे न्यायालय परिसर में हुए विवाद से जुड़े हैं। प्रकरण न्यायालय कर्मचारियों की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में शिकायतकर्ता नहीं है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वहीं, नस काटने की घटना के बाद उसकी मानसिक स्थिति और पृष्ठभूमि से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here