Homeदेशएनकाउंटर में मारे गए असद के घर पर बुलडोजर चलेगा:एसडीएम ने नोटिस...

एनकाउंटर में मारे गए असद के घर पर बुलडोजर चलेगा:एसडीएम ने नोटिस चिपकाया; शव आधी रात गाजियाबाद में दफनाया गया

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपका दिया। नोटिस में कहा गया है कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। इधर, असद का शव रविवार रात पोस्टमॉर्टम के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस ने बताया कि असद के चाचा की मौजूदगी में शव को दफनाया गया। हालांकि, पुलिस ने सिक्योरिटी कारणों से जगह और समय का खुलासा नहीं किया। दरअसल, 28 मई बकरीद के दिन असद ने सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार तड़के पुलिस ने असद को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने मामले में साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का पांचवां आरोपी अब भी फरार है। हत्या के पांचवें दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात है। 3 तस्वीरें- सूर्या चौहान हत्याकांड से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here