Homeमध्यप्रदेशआष्टा में 11 लाख रुद्राक्ष महोत्सव टला:बिगड़ते मौसम के कारण प्रशासन ने...

आष्टा में 11 लाख रुद्राक्ष महोत्सव टला:बिगड़ते मौसम के कारण प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, अब सिर्फ 8 जून को विवाह समारोह होगा

आष्टा में 2 जून से शुरू होने वाले 11 लाख रुद्राक्ष महोत्सव और कथा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन और आयोजकों के बीच हुई बैठक के बाद सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया। हालांकि, 8 जून को होने वाला सामूहिक कन्या विवाह समारोह अपने निर्धारित समय पर ही होगा। पिछले दो दिनों से आ रही तेज आंधी, हवा और प्री-मानसून की सक्रियता को देखते हुए प्रशासन ने इस बड़े आयोजन के लिए अनुमति नहीं दी थी। SDM ने समिति को पत्र जारी कर साफ कहा था कि बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। इसी चेतावनी और मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए समिति ने कथा और महोत्सव को फिलहाल टालने का निर्णय लिया। पुरानी घटना से लिया सबक प्रशासन ने बैठक में हाल ही की एक घटना का हवाला दिया। कुछ दिन पहले नवीन कृषि उपज मंडी में चल रही भागवत कथा के दौरान आंधी-तूफान से पंडाल गिर गया था, जिसमें कुछ लोग चोटिल हुए थे। शनिवार रात को भी रुद्राक्ष महोत्सव के प्रस्तावित स्थल पर आंधी का असर दिखा, जिससे वहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। चूंकि आयोजन स्थल एक खेत में है, इसलिए प्रशासन ने बारिश में श्रद्धालुओं के फंसने और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई थी। 8 जून को होगा सामूहिक विवाह आयोजन समिति के सदस्य बाबू देव्वाल ने जानकारी दी कि मौसम की मार और अनुमति न मिलने के कारण मुख्य कार्यक्रम कैंसिल करना पड़ा है। लेकिन 8 जून को मानस भवन परिसर में होने वाला 101 जोड़ों का विवाह सम्मेलन यथावत रहेगा। उन्होंने सभी से इस विवाह समारोह में शामिल होने की अपील की है। अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि मौसम को देखते हुए मुख्य महोत्सव का आयोजन वर्षा ऋतु के बाद किया जा सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here