Homeमध्यप्रदेशCM बोले- जीतू पटवारी दो कौड़ी के प्रदेशाध्यक्ष:PCC चीफ बोले- किसान के...

CM बोले- जीतू पटवारी दो कौड़ी के प्रदेशाध्यक्ष:PCC चीफ बोले- किसान के बेटे आपके लिए दो कौड़ी के ही हैं; कमलनाथ बोले- मार्यदा मत भूलिए

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला। पटवारी द्वारा उन्हें ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा, “हां, हम तो अभिनंदन लाल हैं, तुम टपोरी लाल हो।” मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में विकास की बयार चल रही है, लेकिन कांग्रेस उसका भी विरोध कर रही है। उन्होंने जीतू पटवारी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसा प्रदेशाध्यक्ष नहीं देखा, जिसके कार्यकाल में इंदौर लोकसभा सीट का उम्मीदवार चुनाव मैदान छोड़कर भाग जाए। सीएम ने कहा- कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। जो नेता अपनी विधानसभा सीट नहीं बचा पाया और 40 हजार वोट से हार गया, वही आज प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना हुआ है। कांग्रेस अपने कर्मों का फल भुगत रही है, इसलिए उसका जनाधार लगातार सिमट रहा है। जीतू पटवारी बोले- आपने मुझे गालियां दीं CM मोहन के बयान पर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पलटवार किया। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री जी, आपने मुझे रद्दी कहा, दो कौड़ी का कहा और गालियां भी दीं। तो क्या किसान के बेटे आपके लिए रद्दी और दो कौड़ी के हैं ही? चुनाव तो अटल जी भी हारे थे, तो यह शब्द उनके लिए भी हैं या नहीं? कमलनाथ बोले- बीजेपी की सरकारें व्यापम-नर्सिंग घोटालों के लिए कुख्यात पूर्व CM कमलनाथ ने लिखा- मोहन यादव जी, पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। आपने कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेतृत्व के बारे में अत्यंत अशोभनीय बातें कही हैं। आपने जो आरोप लगाए हैं, वे भी दुर्भावनापूर्ण हैं। भाजपा सरकारें मेडिकल कॉलेजों के लिए नहीं, बल्कि व्यापम और नर्सिंग घोटालों के लिए कुख्यात रही हैं। जीतू ने दिया था ‘अभिनंदन लाल’ नाम बता दें कि हाल ही में सतना में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए मंच से तालियां बजवाई थीं। उन्होंने लोगों से पूछा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को कौन-कौन जानता है। इसके बाद उन्होंने उन्हें ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहकर संबोधित किया था। 350 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री रविवार को शुजालपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद उन्होंने शहर में रोड शो किया और सीएम राइज स्कूल में आयोजित सभा को संबोधित किया। शुजालपुर के लिए कई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने शुजालपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही शुजालपुर पुलिस चौकी से भीलखेड़ी होते हुए कालापीपल तक टू-लेन सड़क, आष्टा रोड से पचोर रोड तक फ्रीगंज होकर रिंग रोड, अकोदिया में कॉलेज की घोषणा की। साथ ही गोलाना में बायपास मार्ग, नगर पंचायत का दर्जा, पुलिसकर्मियों के लिए 80 आवास और मंडी थाने में पुलिस बल बढ़ाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य मांगों पर भी आगामी कार्यकाल में निर्णय लिया जाएगा। रोड शो के दौरान जेबकतरे की पिटाई कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार और निगम अध्यक्ष पंकज जोशी मौजूद रहे। CM के कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सामने भीड़ ने एक संदिग्ध जेबकतरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह भाग निकला। ……………………………….. आष्टा में मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में पुतला दहन आष्टा में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री द्वारा शुजालपुर में दिए गए ‘दो कौड़ी के प्रदेशाध्यक्ष’ वाले बयान के विरोध में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here