Homeमध्यप्रदेशपाइपलाइन फटी, हाईटेंशन लाइन से ऊपर उठा पानी का फव्वारा:इंदौर में जलसंकट...

पाइपलाइन फटी, हाईटेंशन लाइन से ऊपर उठा पानी का फव्वारा:इंदौर में जलसंकट के बीच लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद

इंदौर के पास महू में रविवार दोपहर नर्मदा-क्षिप्रा पाइप लाइन फट गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना इंदौर-खंडवा रोड स्थित भेरूघाट के पास करीब 12 बजे हुई। पाइप लाइन फटते ही तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और पानी का विशाल फव्वारा करीब 150 फीट ऊंचाई तक उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइपलाइन में पानी का दबाव इतना अधिक था कि फव्वारा पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की ऊंचाई तक पहुंचता दिखाई दिया। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में पानी आसपास के इलाके में फैल गया और कई घरों में घुस गया। इससे लोगों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। देखिए तस्वीरें आसपास की सड़क पर भी पानी भरा घटना के बाद भेरू मंदिर के आसपास की सड़क पर भी पानी भर गया। तेज बहाव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया चालक पानी के बीच से निकलते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा कारणों से अपने वाहन रोक दिए। बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो गया स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन फटने के दौरान हुई तेज आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होने से लोगों ने भी चिंता जताई। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पाइपलाइन की जलापूर्ति बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है, जबकि पाइपलाइन की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पाइपलाइन फटने से क्षेत्र में जलभराव और यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन फटने के कारणों की भी जांच की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here